• Mon. Dec 1st, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

“प्रयास सभी के लिए संस्था द्वारा यातायात जागरूकता माह पर शपथ के साथ लकी ड्रा द्वारा हेलमेट वितरण “

ByBKT News24

Nov 7, 2024


“प्रयास सभी के लिए संस्था द्वारा यातायात जागरूकता माह पर शपथ के साथ लकी ड्रा द्वारा हेलमेट वितरण “

झांसी। संस्था प्रयास सभी के लिए द्वारा बैदेही शरण सरावगी की अध्यक्षता में मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में यातायात माह पर श्रीमति सुधा सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एस पी सिटी,श्री आलोक अग्रहरि डी एस पी सी ओ ट्रैफिक, श्री गोपी नाथ सोनी एस पी (आर ए) ,टी आई श्री उमाकांत ओझा के विशिष्ट आतिथ्य में आज इलाईट चौराहा पर यातायात माह नवम्बर 2024 के अवसर पर यातायात शपथ और हेलमेट वितरण का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वेदही शरण सरावगी ने मुख्य अतिथि श्रीमति सुधा सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात जागरूकता शपथ यातायात नियमों के पालन के लिए दिलायी गई और अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक सशक्त अभियान चलाने की जरूरत है संस्था प्रयास सभी के लिए के द्वारा इस सार्थक पहल के लिये संस्था का धन्यवाद दिया आगे कहा यातायात नियमों का पालन हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है यह न केवल यह हमारे जीवन को सुरक्षित रखता है बल्कि इनका पालन दूसरों के जीवन को भी सुरक्षा देता है। अंत में मुख्य अतिथि महोदया के कर कमलों से हेलमेट वितरण के लिए पर्चियों के बाक्स से लकी ड्रा निकाला गया। सफल पर्चियों के आवेदकों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेटों का वितरण किया गया। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा प्रयास सभी के लिए ने नागरिकों के मध्य यातायात माह पर एक संदेश परक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करना। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीति शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र अग्रवाल ‘रज्जू’ सुनील खरे,अशोक अग्रवाल पी एन बी, के डी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता रानीपुर,सी बी राय तरूण, राजेंद्र शर्मा, सतीश साहनी, अम्बिका श्रीवास्तव, एन के सिंह, राजेंद्र शर्मा, एम एल मिश्रा,सुजीत अग्रवाल, एच एन शर्मा, रतन कुशवाहा, सुन्दर ग्वाला, रामकुमार यादव, अशोक ओमहरे, अरूण खरे, अनूप अग्रवाल, सुभाष पुरवार, नवीन श्रीवास्तव, हरविन्द कुमार, बी पी नायक, देवेश मिश्रा, एड अनिल श्रीवास्तव, पवन नैयर, संजय जैन ‘कर्नल’, ऋषि लोहिया, जय सहगल सुनील लोहिया, संजीव त्रिपाठी, गोकुल दुबे ,भूपेन्द्र खत्री,अतुल किल्पन,आदि उपस्थित रहे। महामंत्री रामबाबू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। निवेदन है उक्त कार्यक्रम का समाचार अपने लोकप्रिय दैनिक पत्र में छायाचित्र के साथ प्रकाशित करने की कृपा करें।


error: Content is protected !!