• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दीपक कुमार त्रिपाठी एवं मोहित सिंह परिहार को मिला गुरु गौरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान

ByBKT News24

Dec 1, 2024


दीपक कुमार त्रिपाठी एवं मोहित सिंह परिहार को मिला गुरु गौरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान

झांसी।कट्टर हिन्दुत्ववादी ओजस्वी वक्ता एवं विश्व हिंदू महासंघ उप्र के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार त्रिपाठी को सामाजिक समरसता एवं हिन्दू पुनर्जागरण अभियान के लिए संपूर्ण उत्तर भारत में काम करने के लिए जिलाध्यक्ष झाँसी मोहित सिंह परिहार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित विश्व हिन्दू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में गुरु गौरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो सरकारी सेवा को छोड़कर समाजसेवा एवं हिन्दुत्व की मजबूत के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले दीपक कुमार त्रिपाठी कट्टर हिन्दुत्व के लिए पहचाने जाते है। इसके साथ ही दीपक कुमार त्रिपाठी सुदूर दक्षिण भारत के भाग्य नगर के कांचीगुड़ा स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर से मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के अभियान का भी शुभारंभ कर चुके हैं जो आज दक्षिण भारत मे सफल अभियान बन चुका है ।इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष झाँसी मोहित सिंह परिहार ने अपने कार्यकाल में जय जय योगी सरकार जैसा प्रदेश स्तर के अभियान की शुरुआत झाँसी से एवं ओरछा धाम से अयोध्या धाम तक विशाल सनातन धर्म यात्रा का भी सफल आयोजन झाँसी से करके झाँसी व बुन्देलखण्ड में विश्व हिन्दू महासंघ को नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।हिन्दुत्व का परचम फहरा रहे
विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।


error: Content is protected !!