उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज झांसी में यात्रिक होटल में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया तथा हनुमान चालीसा गाया। इसके पश्चात आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता निधि नगरिया पल्लवी चतुर्वेदी अनामिका टंडन रश्मि महेंद्रु ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल नेहा झा दिव्या गुप्ता, सीमा तिवारी, रामश्री गुप्ता, मीनू चावला, रजनी सेठ, रचना सोनी मनु भारती, कल्पना गुप्ता
इत्यादि शामिल हुए।
अंत में सचिव निधि नगरिया द्वारा सभी को हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट की गई तथा कार्यक्रम संयोजिका अनामिका टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया।