*शारदीय नवरात्रि पर बबीना में भक्तिमय माहौल, बालाजी मण्डल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा*
*बड़ी माता मंदिर तक पहुंची बालाजी मण्डल की शोभा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा*
झाँसी (बबीना कैंट): शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 बालाजी मण्डल कमेटी द्वारा आज एक भव्य धार्मिक शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह ठीक 10 बजे यह यात्रा श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर प्राचीन बड़ी माता मंदिर तक उत्साह और आस्था के साथ निकली।
*डीजे और ढ़ोल-नगाड़ों के बीच भक्तिमय माहौल* शोभा यात्रा में डीजे और ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़े। यात्रा का मार्ग मैंन रोड, बुधबाज़ार और तिवारयाना जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा। बड़ी माता मंदिर पहुँचकर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद और झंडा अर्पित किया। *भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण* बड़ी माता मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यहाँ भजन-कीर्तन और विधि-विधान से माता की आरती की गई। आरती के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। *श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़* इस आयोजन में नरेश शाह गुरूजी, उत्तम साहू, महेंद्र साहू साड़ी वाले, राकेश गुप्ता, पूरन अग्रवाल, सुनील सोनी, नीलेश राय लालाजी, राजकुमार साहू, लीलाधर अग्रवाल, हरिराम साहू बुक डिपो, मदन साहू, रमेश रायकवार, विजय सिंह राजपूत, सोनू साहू अंकित मेडिकल, राकेश साहू तेल वाले, मनोज साहू गत्ता वाले, संतोष ढोलक मास्टर, मनोज साहू रमा बेकरी, जितेंद्र शर्मा मोबाइल, सूरज पाठक डीजे, राजीव राज गुप्ता, मनीष साहू (पत्रकार), शैलेन्द्र अहिरवार, मनोज यादव, रमेश साहू गगन टेलर, विक्की गुप्ता, देव नीखरा, रोहण गुप्ता, संभव गुप्ता, रोहित गुप्ता, अखिलेश गुप्ता गैस, श्याम साहू, प्रदीप अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुनील साहू, द्रोपदी साहू, डॉली सोनी, ज्योति शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया। यह शोभा यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उत्साह का अद्भुत संगम रही, जिसने पूरे क्षेत्र के धार्मिक वातावरण को और भी पावन बना दिया।