• Sat. Mar 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने एमडीएम में बने भोजन की गुणवत्ता व स्वाद का किया परीक्षण, मध्याह्न भोजन देर से स

ByBKT News24

Feb 2, 2026

जिलाधिकारी ने एमडीएम में बने भोजन की गुणवत्ता व स्वाद का किया परीक्षण, मध्याह्न भोजन देर से सर्व करने पर की नाराजगी व्यक्त

** जिलाधिकारी ने किया बिपिन बिहारी इंटर कालेज का औचक निरीक्षण, साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

** बच्चों का किया उत्साहवर्धन, स्वच्छता के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को योगदान दिए जाने की अपील की

** बच्चों द्वारा अंग्रेजी एवं गणित से संबंधित सामान्य प्रश्नों के सही उत्तर देने पर की प्रसन्नता व्यक्त

** प्राथमिक विद्यालयों के आसपास न हो गंदगी, साफ सफाई की हो बेहतर व्यवस्था :- जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बिपिन बिहारी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली एवं उपस्थिति पंजिका को चेक करते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के दिए निर्देश।
झाँसी नगर के बिपिन बिहारी इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने निपुण भारत के अंतर्गत बनाए गए रजिस्टर को चेक करते हुए रजिस्टरों के अनुसार बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक किया। एवं अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी क्लास का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सुझाव दिया कि अध्यापक अपने आवंटित विषय को ही पढ़ाएं ताकि वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता प्रत्येक दशा में बेहतर की जाए। उन्होंने स्कूल के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कक्ष में जाकर बच्चों से अंग्रेजी एवं गणित के सामान्य प्रश्न पूछे और उनके बौद्धिक स्तर की जानकारी ली, सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में क्या बनना है की भी जानकारी ली और शुभकामनाएं दी।
निरीक्षण के दौरान बिपिन बिहारी इंटर कालेज झाॅसी में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बच्चों के मिड-डे-मील (एमडीएम) में बनाए भोजन (तहरी)को खाकर उसकी गुणवत्ता व स्वाद पर संतोषव्यक्त किया। जब उन्होंने उपस्थित बच्चों से मिड डे मील के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि मिड डे मील आज विलंब से वितरित किया गया है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराए जाने तथा मीनू अनुसार भोजन दिये जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण करते हुए उन्होंने भोजनशाला का भी भ्रमण किया। भोजनशाला के पीछे दीवार पर स्थित खिड़कियों की जाली टूटी हुई हैं जिनसे चूहों के आने की संभावना है, निर्देश देते हुए उन्होंने तत्काल भोजन की शुचिता बनाए रखने के दृष्टिगत उक्त खिड़कियों की जालियों तत्काल ठीक करे जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भोजनशाला के बाहर भी गंदगी पाई तथा कक्षा का निरीक्षण करने पर वहां साफ सफाई का अभाव पाया जिसपर उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई की जाए एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बच्चों को शिक्षा हेतु एक स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार, प्रधानाचार्य श्री दीनकर सक्सेना, श्री यशवंत सिंह सहित अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
_______________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित