12 फरवरी को मोंठ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को मिलेगी नई दिशा
मोंठ (झांसी)।कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आगामी 12 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सर्व हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, सनातन धर्म के मूल्यों के प्रचार-प्रसार तथा हिंदू समाज में आपसी एकता और जागरूकता को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों ने बताया कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में हिंदू समाज को संगठित कर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आयोजित यह विराट सम्मेलन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, परंपरा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुटता तथा हिंदू समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज के आत्मबोध और संगठन शक्ति को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
समस्त हिंदू समाज मोंठ द्वारा क्षेत्र के सभी हिंदू भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजकों को विश्वास है कि यह विराट हिंदू सम्मेलन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करेगा और आने वाले समय में सामाजिक एकजुटता को नई मजबूती प्रदान क
