• Mon. May 11th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील*

ByBKT News24

May 10, 2026

जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील*

*स्व-गणना (SE) चरण 07 मई से 21 मई, 2026 तक निर्धारित-:जिलाधिकारी*

*स्व-गणना जनगणना 2027 के तहत एक प्रमुख पहल-: जिलाधिकारी*

*स्व गणना परिवारों को सीधे ऑनलाइन अपनी जनगणना संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में बनाती है सक्षम-: जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि “भारत की जनगणना 2027” का पहला चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO), उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित है। जनगणना पदाधिकारियों द्वारा घरों की गणना से पहले, नागरिकों को 15 दिनों की स्व-गणना (SE) की अवधि प्रदान की गयी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के लिए, स्व-गणना (SE) चरण 07 मई से 21 मई, 2026 तक निर्धारित है, जो मकान सूचीकरण कार्य (HLO) के प्रारम्भ के पहले है। स्व-गणना जनगणना 2027 के तहत एक प्रमुख पहल है जो परिवारों को अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे ऑनलाइन अपनी जनगणना संबंधी जानकारी उपलब्ध करने में सक्षम बनाती है। स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है, जिसमें आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। भारत के सामान्य निवासी जनगणना पदाधिकारी के घर पर आने से पहले https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते है।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी, हिन्दी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध (SE) पोर्टल की मदद से परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी कर सकता है और अंतिम सबमिशन के बाद “H” से शुरू होने वाली एक अद्वितीय 11 अंकों की स्व-गणना आईडी (SE ID) जनरेट होती है, इसको कही नोट करके रख लें या मोबाइल में सेव कर लें और इस एसएमएस और (यदि उपलब्ध हो तो ईमेल) के माध्यम से परिवार के साथ साझा किया जाता है।
उन्होंने बताया एचएलओ के दौरे के दौरान जनगणना डाटा को मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सत्यापन के लिए इस “एसईआईडी” को प्रगणक को दिखाना आवश्यक है। एक मान्य एसईआईडी इस बात की पुष्टि करती है कि परिवार का डेटा सफलतापूर्वक दर्ज कर लिया गया है। अतः यह अत्यन्त आवश्यक है कि हम सभी इस प्रक्रिया के महत्व को समझें और इसमें सक्रिय सहभागिता करें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) के जनगणना प्रेषण कमांक 7 के अनुसार स्व-गणना अवधि (07 से 21 मई, 2026) में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आयोजन करते हुए Self-Enumeration Portal
के स्व-गणना साथ सत्र का अतः आपसे अपेक्षा है कि स्व-गणना अवधि (7 से 21 मई, 2026) में विशेष जनजागरूकता अभियान के पंचम दिवस (11 मई, 2026 दिन सोमवार) को आप स्वयं एवं अपने समस्त पदाधिकारीगण / सदस्यगण / मित्रजनों (https://se.census.gov.in) पर स्व-गणना कर इस अभिनव डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। साथ ही, स्व-गणना करते समय की फोटो अपने सोशल मीडिया/व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर जनसामान्य में जागरूकता प्रसारित करने का कष्ट करें तथा जनपद के अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित