• Mon. May 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

स्वावलंबी एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला है भाजपा का शक्ति केंद्र : गौरव रन दिवे

ByBKT News24

May 16, 2026

स्वावलंबी एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला है भाजपा का शक्ति केंद्र : गौरव रन दिवे

दायित्व बोध के साथ करें पार्टी का कार्य : जाहर सिंह
शक्ति केंद्र एवं बूथ की सक्रियता संगठन की मजबूती का आधार : बृजेंद्र मिश्रा
पन्ना। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रन दिवे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र ने की। बैठक में जिला संगठन प्रभारी जाहर सिंह,श्री सतानंद गौतम,श्री अंशुल सिंह परिहार,श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी,श्री मति मीना राजे,श्री मति मीना पांडे सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा एवं मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शक्ति केंद्र केवल संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व विकास, आत्मनिर्भरता और जनसेवा का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के 1313 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं और अब संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का समय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्री रण दिवे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और शक्ति केंद्रों की सक्रियता ही पार्टी की वास्तविक ऊर्जा है। उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने मंडल स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख के बीच अनिवार्य रूप से बैठकें आयोजित हों, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की सतत समीक्षा की जा सके।
जिला संगठन प्रभारी जाहर सिंह ने नव नियुक्त मंडल प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्य केवल दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करे तथा संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर जनभावनाओं को समझने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहता है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथ की सक्रियता भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न मंडल प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल रहे हैं तथा आगामी 16एवं 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को भी भव्य एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्गों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी ने किया,। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।