• Wed. Jun 10th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

ग्राम पंचायत भोजला को बनाएंगे मॉडल ग्राम पंचायत:- सीडीओ

ByBKT News24

Jun 10, 2026

ग्राम पंचायत भोजला को बनाएंगे मॉडल ग्राम पंचायत:- सीडीओ

** सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान, शपथ लेकर लोगों ने कहा- अब कभी नहीं करेंगे इस्तेमाल

** सीडीओ ने ग्राम पंचायत भोजला में सार्वजनिक स्थल से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करते हुए अभियान का किया शुभारंभ

** राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पुष्टाहार उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण

** सीडीओ ने लगाया “एक पेड़ मां के नाम”, लोगों को भी किया प्रेरित

आज केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों को “सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त” कराये जाने हेतु दिनांक 10.06.2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा विकास खण्ड-बड़गांव की ग्राम पंचायत -भोजला में वृक्षारोपण करते हुये जनसमुदाय के साथ सार्वजनिक सफाई कार्य एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करते हुये अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अभियान में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकासखंड बड़ागांव के ग्राम पंचायत भोजला में विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण तथा उपस्थित जनसमुदाय के साथ सार्वजनिक सफाई कार्य एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करते हुए अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने ग्रामीणों के साथ कर्मियों को सिंगल यूज पॉलीथिन ना मांगने और इसका उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई। ग्रामीणों और कर्मियों ने नालियों, चौराहों, सड़कों से सिंगल यूज पॉलीथिन को हटाया। सीडीओ ने बताया कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों को चरणबद्ध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कराए जाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग ना करने को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जायगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से अवगत कराना और इसका उपयोग बंद करवाना है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा ग्राम पंचायत में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और धरती को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाली कारकों से दूरी बनाए तथा उनकी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मैं निर्मित सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया एवं सामुदायिक शौचालय का संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी वार्ता की गई। सामुदायिक शौचालय स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत भोजला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पुष्टाहार उत्पादन ईकाई का निरीक्षण किया गया, महिलाओं से आंगनबाड़ी केन्द्रो को वितरण होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई। महिलाओं ने अवगत कराया कि उत्पादन ईकाई में 18 महिलाऐं कार्यरत् है जो दो शिफ्ट में कार्य करती है, अनुपूरक पुष्टाहार निर्माण में सामग्री यथा-गेहूँ, चना दाल, मूंग दाल, स्किम्डि मिल्क पाऊडर, विटामिन मिनरल प्रीमिक्स, रिफाईड ऑयल, चीनी, मिक्स मसाले, सोयावीनचांक का निश्चत मात्रा में उपयोग कर लाभार्थीवार रेसिपी जैसे-आटा बेसन हलवा, दलिया मूंग दाल खिचड़ी, इनर्जी डेन्स हलवा, आटा-बेसन बर्फी का निर्माण कर आंगनबाड़ी केन्द्र पर आपूर्ति करती है। जनपद में 02 ईकाई संचालित है जो विकास खण्ड-बबीना, बड़ागांव, चिरगांव, बामौर बंगरा एवं गुरसरॉय के आंगनवाड़ी केन्द्र पर अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार, पीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण श्री राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत श्री अश्वनी कुमार सहित सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान भोजला एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
—————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित