जनपद के सभी निकायों में बनेंगे पड़ाव स्थल, मिलेगी मूलभूत सुविधाएं:- एडीएम वित्त एवं राजस्व
** निकायों की आय बढ़ाने के लिए इनोवेटिव आइडियाज को करें आत्मसात:-एडीएम वित्त एवं राजस्व
** नगरपालिका मऊरानीपुर में किए जा रहे कार्यों पर लगाई फटकार, निरीक्षण में मिला चारों ओर गंदगी का अम्बार
** समस्त नगरीय निकाय नालों की सफाई का प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें
नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे कार्यों को श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए इस पर भी चिंतन करें।
यह बात श्रीमती पल्लवी मिश्रा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा की नगर निकायों के सुंदर व्यवस्थापन के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों में रहने वाले लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिलें ताकि उन्हें बेहतर अनुभव हो, उनकी क्वालिटी ऑफ़ लाइफ बेहतर हो, इस पर फोकस करते हुए कार्य करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनसुनवाई करने के भी निर्देश दिए सुनवाई के लिए नियत स्थान, समय व दिन की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और प्राप्त शिकायतों का निदान करें।
नगर निकायों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने कहा कि समस्त निकायों में पड़ाव स्थल बनाया जाना है। अतः 15 दिवस में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव प्रेषित करें, उन्होंने बताया कि ऐसा स्थान जहां अधिक से अधिक लोग बस/टैक्सी के लिए आने- जाने हेतु एकत्र होते हों, उन्हें प्राथमिकता से चुना जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। पड़ाव स्थल पर शेड तैयार करते हुए पीने का पानी,शौचालय,बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में उन्होंने निकाय की आय बढ़ाने के लिए भी इनोवेटिव कार्य किए जाने का सुझाव दिया।
अपर जिलाधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में वर्ष 15वें वित्त से टाइट फण्ड में प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 12 कार्य में 04 कार्य जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई, उन्होंने जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसी कौन से कार्य हैं जो अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने नगरपालिका चिरगाँव में भी किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने नगर पंचायत बड़ागांव में टाइट फंड के माध्यम से नए हैंडपंप में पुराना सामान लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त निकायों को निर्देशित किया कि आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में ईओ स्वयं संज्ञान लेते हुए हस्ताक्षर करते हुए पोर्टल पर अपलोड करें।यदि इस कार्य में कोताही बरती जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
नगरीय निकायों की समीक्षा करते हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने नगरपालिका समथर में 07 कार्य अभी लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि सभी निकाय समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कार्यों में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सिर्फ सो-काॅज नोटिस नहीं, इससे आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय समग्र विकास योजना, एमआरएफ कान्हा गौशाला, वृक्षारोपण के साथ ही अवस्थापना के कार्यों की भी समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
——————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

