• Sat. Sep 12th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए किया आदर्श स्थापित:- जिलाधिकारी*

ByBKT News24

Sep 11, 2026

अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए किया आदर्श स्थापित:- जिलाधिकारी*

*झांसी शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से एक नई दिशा मिली:- जिलाधिकारी*

*टीमवर्क और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दे सकीं: आकांक्षा राणा*

*नवीन सभागार कलैक्ट्रेट में निवर्तमान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का भावभीनी विदाई समारोह संपन्न*

*नगर मजिस्ट्रेट को भी दी भाव-भीनी विदाई*

झांसी: कलैक्ट्रेट नवीन सभागार में निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती आकांक्षा राणा (आईएएस) एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा के स्थानांतरण के अवसर पर एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने श्रीमती आकांक्षा राणा के साढ़े दस महीने के कार्यकाल में नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु सड़क चौड़ीकरण एंव अतिरिक्त खर्चों पर प्रभावी रोक लगाते हुए विकास, स्वच्छता अभियान और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और उनकी इस कार्यशैली को देखते हुए उन्हें आयरन लेडी बताया।
विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अपने विचारों को कविता के रूप में व्यक्त करते हुए कहा झाँसी की धारा पर भी वीराँगना सी जिसकी पहचान है, सच्ची निष्ठा और ईमानदारी ही जिसकी शान है। नगर आयुक्त बनकर जो हर पल कर्तव्य निभाती है, अपनी स्पष्ट दृष्टि से शहर को नई राह दिखाती है। कविता के अन्त में उन्होंने कहा कि एक काॅल की दूरी पर जो हर दम उपलब्ध रहती है, जन-जन की समस्याओं को ध्यान से सुनती हैं। आतिथ्य- सत्कार ऐसा कि हर मेहमान मुस्कुराए, ऐसी हमारी मैडम, जो झांसी का मान बढ़ाए।
श्रीमती आकांक्षा राणा ने झांसी की जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और नगर निगम की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि टीमवर्क और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही वह शहर के विकास कार्यों को गति दे सकीं।
कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, एसएसपी श्री विकास कुमार, सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड सहित समस्त अपर जिलाधिकारी, एसपी सिटी एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रीमती आकांक्षा राणा एवं नगरमजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह का संचालन श्री शिवाकांत ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्टर विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
————————–
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।