जिला गंगा समिति के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026″ के अंतर्गत परीछा बांध में श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन*
*”स्वच्छ जल – स्वच्छ भविष्य” के संकल्प के साथ घाटों की हुई सफाई*
झाँसी: स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत आज जिला गंगा समिति, झाँसी के तत्वावधान में परीछा बांध, बेतवा नदी पर वृहद श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सौरा ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं प्लास्टिक कचरा एकत्र कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
*कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां:*
*1. श्रमदान एवं घाटों की सफाई*
परीछा बांध के मुख्य घाट एवं बेतवा नदी के किनारे जमा प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट को अधिकारियों एवं नमामि गंगे के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान कर साफ किया गया। लगभग 2 ट्रॉली कचरा एकत्र कर निस्तारण हेतु भेजा गया।
*2. जन-जागरूकता*
श्री आयुष रवीन्द्र भारती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। बेतवा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।
*3. स्वच्छता रैली*
कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों एवं नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” जागरूकता रैली निकाली गई।
*स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026* के अंतर्गत पारीछा बाँध पर श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया |
इस उपलक्ष्य पर ग्राम प्रधान, सौरा, ग्राम सचिव अरविन्द श्रीवास्तव, वन दरोगा महेश प्रसाद,जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे आयुष रविंद्र भारती, ग्रामवासियों, गणमान्य क्षेत्र वासियों,ग्राम्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि शामिल हुए |
————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

