• Tue. Oct 13th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मुख्यमंत्री ने 9 लाख किसानों को भेजे ₹493 करोड़, झाँसी के 61 हजार किसानों को ₹47.46 करोड़ की राहत*

ByBKT News24

Oct 12, 2026

मुख्यमंत्री ने 9 लाख किसानों को भेजे ₹493 करोड़, झाँसी के 61 हजार किसानों को ₹47.46 करोड़ की राहत*

*झाँसी में फसल क्षति से प्रभावित 61 हजार किसानों को मिला कृषि निवेश अनुदान*
——————

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा गोरखपुर से बाढ़, अतिवृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक कृषकों को डीबीटी के माध्यम से कुल ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद झांसी में भी फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जनपद झांसी में फसल क्षति एवं राहत सहायता विवरण के तहत जनपद में कुल लगभग 61197 प्रभावित कृषकों के सापेक्ष ₹47.46 करोड़ की सहायता निर्धारित की गई है। जनपद में लगभग 74460.155 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।
इसी क्रम में झांसी सदर तहसील क्षेत्र में लाभार्थियों के लिए सहायता धनराशि के चेक दिये गए है मा० विधायक श्री रवि शर्मा एवं मा विधायक श्री राजीव सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति लाभार्थी कृषकों को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक वितरित किए जा रहे हैं।
यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसान परिवारों को राहत प्रदान करने तथा आगामी कृषि गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायक होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्रीमती पल्लवी मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, एवं श्री विवेक कुमार तहसीलदार झांसी उपस्थित रहे। मोठ तहसील में मा विधायक श्री जवाहर लाल राजपूत, तहसीलदार श्री ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थिति रहे।मऊरानीपुर तहसील में ब्लाक प्रमुख इंजीनियर भारती आर्य एवं ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह परिहार और श्री मनोज कुमार उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार श्री ललित कुमार पाण्डे उपस्थित रहे। टहरौली में मा विधायक रश्मि आर्य और उपजिलाधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह, एवं तहसीलदार श्री गोवर्धन शुक्ला उपस्थित रहे।
गरौठा में मा विधायक श्री जवाहर लाल राजपूत जी एवं श्री सुनील कुमार उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।
—————-
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।