• Sun. Nov 8th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

लोहा पीट समाज के परिवारों के बीच पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मनाई दीपावली, मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

ByBKT News24

Nov 8, 2026

लोहा पीट समाज के परिवारों के बीच पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मनाई दीपावली, मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं

मऊरानीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने दीपावली के पावन पर्व पर मऊरानीपुर नगर में मेहनत और परिश्रम के बल पर अपना जीवन यापन करने वाले लोहा पीट समाज के परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवारों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि लोहा पीट समाज के लोग भी हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और उनकी खुशियों में सहभागी बनना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोहा पीट समाज के लोग अपनी मेहनत, हुनर और परंपरागत कार्यों के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले लोहे के विभिन्न उपकरणों और सामानों को तैयार करने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस समाज के लोग गांव-गांव जाकर किसानों की जरूरतों के अनुसार लोहे के सामान तैयार करते हैं और कृषि कार्यों में उनका सहयोग करते हैं। इनका परिश्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर खुशियां बांटी जाएं और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाई जाए।
उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान लोहा पीट समाज के परिवारों में दीपावली को लेकर उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री डाॅ अनिल राज,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पटेल, अनुज मिश्रा, छोटू अस्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।