मतदाता जागरूकता से लोकतंत्र की मजबूती की ओर एक सार्थक पहल:- जिला निर्वाचन अधिकारी*
*आइए, जागरूक मतदाता बनें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएँ:- जिला निर्वाचन अधिकारी*
*जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ*
*स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों ने बनाई रंगोली और पोस्टर*
*भारत निर्वाचन आयोग* के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जनपद झाँसी में स्वीप मतदाता साक्षरता क्लब (ELC 2.0) के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, झाँसी के सभागार में विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरांग राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड एवं अपर जिलाधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन एवं नाम निरस्त कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की सुविधा से अवगत कराया गया। फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता विषय पर अपने विचार साझा किए तथा विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रेस विज्ञप्ति
सूचना विभाग, झाँसी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिऔ 17.11.2027 क़ो आलेख प्रकाशन के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज स्थित बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के दिए निर्देश
स्वीप कार्यक्रम के पश्चात् विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 223-झाँसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, झाँसी स्थित बूथ संख्या 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87 एवं 88 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ संख्या 79 के बूथ लेवल अधिकारी श्री मुकेश चंद्रा से पूर्व में घोषणा पत्र के कारण माह अप्रैल में निरस्त किए गए फॉर्म-6 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि नवीन मतदाता पंजीकरण हेतु अब घोषणा पत्र की आवश्यकता नहीं है। अतः ऐसे प्रकरणों में संबंधित सुपरवाइजर के माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर से रोल बैक (पूर्व स्थिति में बहाल) की कार्यवाही कराते हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराए जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि एक ही परिवार के मतदाताओं के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज होने संबंधी त्रुटियों को अभियान चलाकर चिन्हित किया जाए तथा आवश्यक संशोधन कराते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं सुपरवाइजर श्री अनिल साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

