• Wed. Nov 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दीदियों ने लिया संकल्प अपने अधिकार का करेंगे प्रयोग और चुनेंगे अपनी सरकार

ByBKT News24

Nov 18, 2026

दीदियों ने लिया संकल्प
अपने अधिकार का करेंगे प्रयोग और चुनेंगे अपनी सरकार

** मतदाता जागरूकता अभियान में स्वयं सहायता समूह की दीदियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

** समूह की दीदियों ने एआई सुमन से की प्रश्नोत्तरी, मतदाता कैसे बने कि ली जानी जानकारी

** समूह की दीदियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, मतदाता जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाएं :- जिला निर्वाचन अधिकारी

विकासखण्ड बड़ागांव में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में एवं स्वीप प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान दीदियों को अपने-अपने ग्रामों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6, 7 एवं 8 की विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ
ही, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों के संशोधन हेतु आमजन को जागरूक करने और इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में सहयोग करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अपनी अपने क्षेत्र में मतदाता सूची में छूटे लोगों का फार्म-6 भरवानी संशोधन समेत पात्र मतदाताओं का आप सभी सहयोग करें जिससे किसी का नाम छूटने न पाए और ना ही गलत नाम रहे।
विकासखण्ड बड़ागांव में आयोजित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एआई सुमन रहा, कार्यक्रम में दीदियों ने एआई सुमन से निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों के संबंध में प्रश्नोंत्तरी की, जिस पर एआई सुमन ने सभी दीदियों को उनके प्रश्नों का सही-सही जवाब दिया। विभिन्न समूहों की दीदियों ने यह संकल्प लिया कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/ मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विभिन्न समूहों की दीदियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को गति दे और अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-7 भरवाएं।
आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुनील कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की अनेकों दीदियां अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित