भारत निर्वाचन आयोग* के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जनपद झाँसी में आयोजित हुआ द्वितीय दिवस विशेष कैम्प
** बूथों पर उपस्थित रहे बीएलओ, छूटे हुए मतदाताओं ने भरा फार्म-6
** मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम शामिल करने पर दें विशेष जोर
** समस्त बीएलओ के पास 17 नवम्बर को प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध है, मतदाता अपना सूची में नाम अवश्य देख लें
** मतदान केंद्रो पर नागरिकों की सहायता एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय
** विधानसभा क्षेत्र गरौठा में अभियान के दौरान मतदाता सूची में शामिल किए लोहापीट परिवार
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर श्रीमती मनीषा धार्वे ने विधानसभा 223- झाँसी नगर निर्वाचन क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज स्थित विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण करते हुए जनपदवासियों से अनुरोध किया कि वे विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो तत्काल फार्म-6 भरकर जमा कराएं।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 223- झाँसी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र व्यक्ति फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं तथा किसी संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर कर संशोधन करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर समस्त बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारी से फॉर्म-6 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि नवीन मतदाता पंजीकरण हेतु अब घोषणा पत्र की आवश्यकता नहीं है। अतः ऐसे प्रकरणों में संबंधित सुपरवाइजर के माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर से रोल बैक (पूर्व स्थिति में बहाल) की कार्यवाही कराते हुए पात्र मतदाताओं से फार्मचे भरवाते हुए उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराए जाएं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ का निरीक्षण करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने/आपत्तियों के लिए फार्म-7 तथा विवरण में संशोधन या अन्य आवश्यक परिवर्तन के लिए फार्म-8 बूथ पर उपलब्ध हैं, जिसका प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक ही परिवार के मतदाताओं के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज होने संबंधी त्रुटियों को अभियान चलाकर चिन्हित किया जाए तथा आवश्यक संशोधन कराते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने जनपद के जागरूक मतदाता, विशेषकर युवा महिलाओं को बताया कि विशेष पुनरीक्षण अवधि में जनपद में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर-0510 2371100 तथा टोलफ्री नंबर 1950 है इन नंबरों पर जानकारी या किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जनपद में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष दिवस पर आज 225- गरौठा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्याञ322 जिसमें लोहा पीट समाज के लोग हैं। और जिनके नाम एसआईआर के दौरान कट गए थे उप जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा अभियान के दौरान लोहा पीट परिवार के पात्रजनों को मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु फार्म-6 भरवाया गया। उन्होंने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की और फॉर्म-6,7 एवं 8 की भी उपलब्धता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी झाॅसी श्रीमती मनीषा धार्वे , तहसीलदार सदर, प्रधानाचार्य एवं सुपरवाइजर सहित बीएलओ/बीएलए संबंधित सम्मानित मतदाताअ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

