• Sun. Nov 22nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”:- सीडीओ

ByBKT News24

Nov 22, 2026

“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”:- सीडीओ

** जिला महिला चिकित्सालय में सीडीओ द्वारा किया गया पोलियो बूथ का उद्घाटन

1173 बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ पर पिलाई जा रही है “दो बूंद जिंदगी की”

** 297845 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा-: डॉ रविशंकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 नवम्बर 2026 दिन रविवार से जनपद झांसी में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।
जिला महिला चिकित्सालय में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशर पुरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पोलियो बूथ के उद्घाटन के दौरान जिला महिलाचिकित्सालय में पैदा हुए नवजात शिशुओं सहित 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए सीडीओ श्रीरामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अभिभावकों से कहा की अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने मोहल्ले और जान पहचान वालों को भी प्रेरित करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके।
अभियान के प्रारंभ में सीडीओ ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिला महिला चिकित्सालय में आए अभिभावकों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसंतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीरामेश्वर सुधाकर शब्बन वार्ड ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाते हुए समस्त बूथों पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में बूथ अपने निर्धारित समय तक संचालित हो। उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास भ्रमण करते हुए अभिभावकों से अपील करें कि बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर ने बताया कि जनपद में 1173 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ के माध्यम से जनपद के 297845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज बूथ दिवस है, जिसमें 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर बुलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। आज जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर 816 टीमों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ0 राज नारायण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 विजयश्री शुक्ला, अपर शोध अधिकारी श्री लाखन सिंह, यूएनडीपी से श्री चंद्रभूषण सिंह, श्री शिवेंद्र सिंह, जेएसआई से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अनिरुद्ध सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।