• Thu. Nov 26th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है : बृजेन्द्र प्रताप सिंह

ByBKT News24

Nov 26, 2026

संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है : बृजेन्द्र प्रताप सिंह

संविधान के मूल्यों के अनुरूप केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कर रही कार्य : सतानंद गौतम

**पन्ना।** भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पन्ना में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की फोटो के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस का इतिहास देश की जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का कार्य किया है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना और उसके आदर्शों के अनुरूप देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और अवसर की समानता के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में श्री सतानंद गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार संविधान के मूल्यों के अनुरूप हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए।

इस क्रम में गुनौर विधायक श्री राजेश वर्मा ने कहासंविधान गौरव दिवस हमें संविधान निर्माताओं के त्याग, समर्पण और दूरदर्शी सोच का स्मरण कराता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों ने देश को एक ऐसी व्यवस्था प्रदान की, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार मिला। संविधान की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री जी बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक श्री राजेश वर्मा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सागर ग्रामीण प्रभारी सदानंद गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे मुख्य रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री श्री बसंत दहायत ने किया।