झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी के जन्मदिवस के अवसर पर विधि विभाग बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीबाई झांसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. एस. के. राय ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा, शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीता राय ने छात्र-छात्राओं से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। असि. प्रो. कल्पना सिंह ने महिलाओं से संबंधित विधियों पर व्याख्यान दिया। डॉ. अजीत गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों एवं शक्तियों को पहचानते हुए ज्ञानार्जन, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक उत्थान में सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव शेखर सिंह ने किया तथा आभार व्यक्त करते हुए विधि विभागाध्यक्ष प्रो. एल. सी. साहू ने नारी शक्ति, सुरक्षा तथा स्वावलंबन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अजय कुमार प्रजापति, डॉ. वंदना कुशवाहा, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. विकास कटियार तथा कर्मचारी मनोज बाजपेई, अरशद अहमद सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
