• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के गरीब जनों को वस्त्र वितरण किया गया

ByBKT News24

Nov 27, 2024


झांसी। आज दिनांक 24/11/2024 को NCC दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय NCC कैडेट्स द्वारा गर्म वस्त्र वितरण किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के आस पास एवं मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के गरीब जनों को वस्त्र वितरण किया गया,उक्त कार्यक्रम में 32 उ प गर्ल्स बटालियन कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नर परमिंदर कौर ने कैडेट्स को NCC दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह द्वारा कैडेट्स को सोशल सर्विस एक्टिविटी के अंतर्गत सामाजिक सेवा का संदेश दिया ,बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के IQAC समन्वयक प्रो सुनील काबिया ने कैडेट्स को सामाजिक सेवाओं को करने के लिए प्रेरित किया, विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो आर के सैनी , मैथेमेटिक्स विभाग से वरिष्ठ शिक्षिका डॉ ममता सिंह , शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ गिरिजा सिंह जी, आर्किटेक्ट विभाग की डॉ रैना गर्ग ,केमिस्ट्री विभाग के डॉ प्रकाश चंद्र, आर्किटेक्ट विभाग से डॉ प्रदीप जी, ने कैडेट्स के साथ वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया, नायब सूबेदार पंकज शर्मा एवं हवलदार पदम सिंह जी ने कैडेट्स को अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया अंत में लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया गया उक्त कार्यक्रम में 3/32 उप गर्ल्स बटालियन NCC बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की 122 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।


error: Content is protected !!