झाँसी। भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम विवाहोत्सव पंचमी पर गांधी रोड स्थित श्री गोपाल जी महाराज मंदिर से मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी के नेतृत्व में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गयी। बारात के पूर्व श्रीराम जी सहित सभी स्वरूपों का तिलक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल आर्य, श्रीमती अनुराधा शर्मा, एसआर ग्रुप के चैयरमेन सुरेन्द्र राय, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास ने किया। इसके पश्चात विधायक रवि शर्मा ने दूल्हा बने श्रीराम जी एवं लक्ष्मण जी तथा सभी भगवान के स्वरूपों की आरती कर बारात का शुभारम्भ किया। बारात में सबसे आगे हैण्ड ठेलों पर गणेश जी, शंकर जी, नारद जी, गुरू विश्वामित्र, ब्रह्मा जी के स्वरूप सहित घोड़ों पर राजा-महाराजा विराजमान थे। बैण्ड बाजे धार्मिक धुन श्रीराम जी की निकली सवारी, श्रीराम की कृपा से सब काम हो रहा है आदि बजाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे बग्घी पर महाराजा दशरथ एवं गुरू वशिष्ठ एवं भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे। दो घोड़ों की बग्घी पर दूल्हा बने भगवान श्रीराम जी एवं लक्ष्मण जी के स्वरूप आकर्षक का केन्द्र बिन्दु रहे। रथ पर भगवान श्रीराम का दरबार चल रहा था। बारात का जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान श्रीराम का पूजन एवं आरती व पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत कर पुण्य लाभ लिया।बारात में महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, कालीचरन जारौलिया, राधे चौबे, बन्टी दुबे, अखिलेश पाण्डेय, पंकज पाराशर एड0, बाबूलाल जारौलिया, डा० प्रदीप शर्मा,सुनीता पुरी गोस्वामी पार्षद ,सत्येंद्र गोस्वामी, जगदीश मिश्रा, अमित रावत, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, मुकेश सिंघल,संजीव शर्मा, राजकुमार अमरया, पुरूषोत्तम बुधौलिया, विनोद अग्रवाल, प्रशान्त चौबे, आनन्द अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, कमल शिवहरे, मनोज पाठक,महेश पाण्डे, प्रेमकुमार रायकवार, सुरेन्द्र तिवारी, कुलदीप शर्मा, राजीव गुप्ता, किशन सेठ, चंदू जैन, संजीव त्रिपाठी , विनोद समाधिया, रामकुमार मिश्रा, रजत त्रिपाठी, जगदीश रायकवार, राजीव श्रीवास्तव आदि भगवान जयश्रीराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। बारात गांधी रोड़ से प्रारंभ होकर सुभाषगंज, रानीमहल, सिंधी चौराहा, कोतवाली, गंदीगर टपरा, सराफा बाजार, मानिकं चौक, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार से होती हुई सांयकाल यथास्थान पर समाप्त हुई। जहां पर आचार्यगणों के मंत्रोच्चारण के साथ द्वारचार एवं अन्य वैवाहिक कार्यक्रम कराये गये। अन्त में सभी बारातियों का आभार अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
श्रीराम विवाहोत्सव पंचमी पर दूल्हा बने भगवान श्रीराम जी की भव्य बारात हुआ भ्रमण
