• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई।

ByBKT News24

Dec 15, 2024


उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर आज यात्रिक होटल में संगोष्ठी आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने महान नेताओं को याद करने तथा आज के परिपेक्ष में उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए अपने-अपने विचार रखने के लिए आयोजित किया गया था।
रजनी गुप्ता ने वल्लभभाई पटेल जी के बारे में बताते हुए कहा कि वह लोह पुरुष थे।सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों को भारतीय संघ में विलय करवा कर भारत को एकता के सूत्र में बांधने का महान कार्य किया। इसलिए उन्हें “भारत के लौह पुरुष” के नाम से जाना जाता है। वह अपनी दृढ़ता और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध थे। वे निर्णय लेने में अडिग थे और किसी भी बाधा से घबराते नहीं थे। उनकी यही दृढ़ता देश के एकीकरण में मददगार साबित हुई।सरदार पटेल ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को प्राथमिकता दी। उनके सम्मान में गुजरात के केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” बनाई गई, जो उनके महान योगदान का प्रतीक है।देश की आजादी के बाद सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनें। हर साल 15 दिसंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 1950 में इसी दिन मुंबई में सरदार पटेल का निधन हुआ था। उनके निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया था।
संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम संयोजिका रजनी सेठ द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी राउंड भी रखा गया जिसमें प्रथम स्थान पर रश्मि महेंद्रु द्वितीय अनामिका तृतीय शशि सराओगी रही।
कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर्स द्वारा सर्दी की शुरुआत में ही मलिन बस्ती में गर्म कपड़ों का वितरण तथा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सर्दियों में 100 कंबल बांटने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता रजनी सेठ सीमा तिवारी राम श्री गुप्ता मनु भारती कल्पना गुप्ता शशि सरावगी मीनू चावला अनामिका टंडन रचना सोनी अलका मित्तल दिव्या गुप्ता सुनीता पल्लवी चतुर्वेदी रश्मि महेंद्रु कुसुम साहू मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल अनीता वासुदेव निधि नगरिया इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मीनू चावला ने सभी का आभार व्यक्त किया।


error: Content is protected !!