• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

स्वo चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस दिनांक 23 दिसम्बर को बेहतर उत्पादन करने पर होगा किसानों का सम्मान

ByBKT News24

Dec 21, 2024


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होगा किसान सम्मान दिवस

 

वैज्ञानिक एवं किसानों का होगा संवाद, दी जाएगी नवीनतम जानकारियाँ

 

झांसी। स्व० चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी जनपद में वर्ष 2023-24 में किसान सम्मान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रातः 12:00 बजे से किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक श्री एम0पी0 सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तर पर कृषि विभाग से चार फसलों में उत्पादकता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पाने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर भी किसानों को सम्मानित किया जायेगा। जनपद स्तरीय एवं कृषि वैज्ञानिको द्वारा कृषि विविधीकरण, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, समूह क्षमता विकास एवं कृषकों को तकनीकी जानकारी दी जायेगी। किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी के साथ-साथ कृषि मेला एवं किसान प्रदर्शनी का भी आयोजन वृहद रूप से किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध संघ, रेशम विभाग, सहकारिता विभाग के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहो, महिला समूहों एवं निजी संस्थानों द्वारा स्टाल लगा कर कृषकों को उनके द्वारा संचालित योजनाओं / कार्यक्रमा एवं उत्पादों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने समस्त सम्मानित कृषक बन्धुओं से सादर अनुरोध है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही नवीनतम तकनीकी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर कृषक बन्धु नवीन तकनीकी को अपनाकर खेती से अपनी आय में वृद्धि कर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाई जा रही है, स्टोलों में नई-नई तकनीकी की जानकारी फसल और बीज सहित अन्य लाभदायक जानकारियां उपलब्ध होंगी।


error: Content is protected !!