• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी एवं खाद सामग्री बांट कर मनाया क्रिसमस (बड़ा दिन)

ByBKT News24

Dec 24, 2024


झांसी। आज उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल द्वारा क्रिसमस (बड़ा दिन) की पूर्व संध्या पर शासकीय विद्यालय कंपोजिट विघालय लाल स्कूल नई बस्ती में 150 बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से स्टेशनरी, खाद्य सामग्री बांट कर बड़ा दिन क्रिसमस को मनाया। इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा, महामंत्री प्रेमलता सेन, कोषाध्यक्ष कीर्ति सक्सेना विद्यालय की प्रिंसिपल प्रेमा भगोरिया ज्योति,रेवा आदि ने बच्चों के साथ विभिन्न तरह के खेल खेल कर उनका मनोरंजन एवं उसका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ पढ़ाई में एवं खेलकूद में आगे बढ़कर बच्चों का मनोबल बढ़ता भी हम सबका काम है, आप ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा बच्चों के जरूरत के हिसाब से सभी चीज उपलब्ध कराने के लिए तत्पर और हमेशा तैयार रहती है एवं *शिक्षा हमारी आवश्यकता* अभियान चलाकर विभिन्न विद्यालय में जाकर बच्चों को शैक्षिक योग्यता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेंगे। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल प्रेमा भगोरिय ने सभी का आभार व्यक्त किया।


error: Content is protected !!