• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

ByBKT News24

Dec 27, 2024


पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

झांसी। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर इलाईट चौराहा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि देश ने एक समर्पित देशभक्त अर्थशास्त्री खो दिया है। डा. मनमोहन सिंह के दिल में बुंदेलखण्ड के पिछड़ेपन की पीड़ा थी। बुंदेलखण्ड के चहुमुखी विकास के लिये विशेष पैकेज दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने केन्द्रीय कृषि वि वि जैसी ढ़ेरों सौगात देकर यहां के विकास को नया आयाम दिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, कार्य. जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान, अर्चना गुप्ता, मनोज गुप्ता, इम्तियाज हुसैन,डा. सुनील तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रघुराज शर्मा, बलवान सिंह याफव, गयादीन कुशवाहा, अरविंद बब्लू, नीता अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह यादव, वैभव बट्टा,शंभू सेन, भरत राय,अरविंद बब्लू, रामकुमार खरे, अखिलेश गुरुदेव, अमीर चंद आर्य,सीताराम यादव, छोटे राजा कमर,शफीक अहमद मुन्ना, जगमोहन मिश्रा,सरला भदौरिया, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, गिरजा शंकर राय,राज कुमार सेन,अशोक कन्सौरिया, सूरज प्रकाश राय, युथुप जैन, अनिल रिछारिया, राहुल शर्मा, चौधरी इरफान, रशीद कुरेशी, शैलेंद्र सिंह गौर, राजेश रानी, जे के जैन, नीरज कुशवाहा, प्रीति श्रीवास,पवन राज, नीरज सेन आदि मौजूद रहें।


error: Content is protected !!