झांसी। मनस्विनी संस्था द्वारा आज यात्रिक होटल में चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में रेड एंड व्हाइट टीम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रजनी गुप्ता ने तुलसी के महत्त्व को बताते हुए कहा कि तुलसी के बहुत सारे फायदे हैं इसका जितना गुणगान किया जाए वह बहुत कम है यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें सूजन रोधी गुण भी होते हैं इससे सर्दी खांसी और श्वसन संक्रमण जैसी कई बीमारियों और संक्रमणों के इलाज में उपयोग में लाया जाता है।कार्यक्रम संयोजिका राम श्री गुप्ता ने सभी को टीका लगाकर और चॉकलेट के साथ स्वागत किया।। सभी ने मिलकर पहले तुलसी का पूजन किया और फिर कार्यक्रम में रेड एंड व्हाइट गुब्बारों के साथ गेम्स एंजॉय किये। कार्यक्रम में आने वाले वर्ष 2025 के कार्यक्रमों की रूपरेखा अध्यक्ष कल्पना सेठ ने रखी। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता कल्पना सेठ राम श्री गुप्ता रचना सोनी प्रियंका सेठ पल्लवी चतुर्वेदी कुसुम साहू शिवांगी सेठ मीनू चावला सोनम गुप्ता राशि गुप्ता रेनू शुक्ला प्रियंका गुप्ता अर्चना गुप्ता रजनी वर्मा दिव्या सेठ निधि नगरिया आकांक्षा मलैया संयोगिता सेन शशि सराओगी रजनी सेठ पूर्वा गुप्ता इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने आभार व्यक्त किया।