• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन व किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे का मुद्दा कलेक्ट्रेट में उमड़े कांग्रेसी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

ByBKT News24

Jan 5, 2025


झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कचहरी चौराहा स्थित महात्मा गांधी उद्यान में सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में विगत 26 दिसंबर को जिला प्रशासन की शह पर पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व 50 किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। बाद में पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को भेंट किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरने का शुभारंभ किया और अपने संबोधिन में कहा कि किसानों की समस्या और सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे कांग्रेस मुकदमो से डरने वाली नहीं है। जहां किसानों का पसीना गिरेगा वहां कांग्रेसी अपना खून बहाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती हैं ।इसलिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, भगवानदास कोरी, शिवनारायण सिंह परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, रामप्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह यादव,इदरीश खान, मुकेश अग्रवाल, रघुराज शर्मा, विवेक बाजपेई, देवी सिंह कुशवाहा, इदरीस खान,हरवंश लाल, अरविंद बब्लू, नीता अग्रवाल,सरला भदौरिया, मुन्नी देवी अहिरवार, सीताराम यादव, प्रिंस कटियार, माबूदचौधरी, जितेन्द्र कुमार वर्मा,रम्मू कनकने, श्रीप्रकाश नारायण सैनी, राजपाल सिंह बुंदेला, गौरव जैन संजीव पटेल, चंद्र प्रकाश चौरसिया, मोना राजा बुंदेला, राशि साहू, विनय उपाध्याय, अखिलेश गुरुदेव, पंकज मिश्रा, देशराज रिछारिया, कृष्ण सिंह भेल, भरत राय, अफजाल हुसैन, छोटे राजा कमर, अनिल रिछारिया, अमीरचंद आर्य, वैभव बट्टा, जगमोहन मिश्रा, शैलेंद्र वर्मा शीलू, मो.शाहिद मंसूरी, राजकुमार यादव, घनश्याम दास झा, शिरोमणि जैन, मुकेश सिंघल, महेंद्र सिंह परमार, जितेंद्र वर्मा, जीतू राजा श्रीवास, वीरेंद्र कुशवाहा, अशोक कंसोरिया, शशिकांत चुरारिया, दिनेश कुमार वर्मा, सफीक मकरानी, आशु ठाकुर एडवोकेट, अखलाक मकरानी, नीरज कुशवाहा, रवि दुबे, मुकेश मिश्रा, अनूप दास, अजय जैन, मुलायम सिंह, हरिश्चंद्र, रईस उद्दीन कई मंसूर अली, शाहिद खान, इंदिरा रैकवार, राजेश रानी, सलमा खान, पार्वती चौधरी, स्टेला मशीह, हिना कौसर, कुसुम, शाहनवाज खान, दीनदयाल निषाद, पीएन दुबे, मेवालाल भंडारिया, कुलदीप यादव, राम प्रकाश कुशवाहा, देवेंद्र सिंह राजपूत, रामसेवक सेनिया, आलोक जैन, जगदीश नायक, फुल सिंह पाल, सत्यनारायण यादव, राजू सोनी, शशिकांत राजपूत, विजय सिंह पाल, सुल्तान सिंह यादव, हरचरण, रोवेश खान, रशीद मंसूरी, नीरज सेन, साहिल खान, सोहिल जैन, देवेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, नरेंद्र शाक्य, डाबर खान, शकीरा पठान, कुलदीप दुबे, ईमिलिया कृष्ण यादव इमलिया, कल्लू यादव इमलिया, अजब सिंह यादव, इमलिया शाहबाज खान, विवेक जैन, हरिओम बृजवासी सुरेंद्र राजा खान टहरौली, शराफत खान, शंकर कुशवाहा, हरिशंकर बजराेनिया, दिलीप आर्य, अभिषेक कनौजिया,देवेंद्र सविता,इंदर सिंह यादव, अजय पुरवारआदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। अंत में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।


error: Content is protected !!