• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम 

ByBKT News24

Jan 27, 2025


झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की शालिनी गुरबक्शनी की अध्यक्षता में तथा संरक्षिका रजनी वर्मा के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम देश भक्ति के नाम पर कार्यक्रम हुआ। सबसे पहले गणेश वंदना के बाद राष्ट्रीय गान हुआ। फिरसभी को तिरंगा पट्टिका, हाथों के लिए तिरंगा चूड़ियां, तिरंगा बैंड, तिरंगा ब्रोच, तिरंगा कैप देकर मंगल तिलक लगाया गया। देश में अमन जैन और खुशहाली के लिए मंगल कामना की गई। देश की प्रगति व देश में अमन चैन हेतु प्रभु से प्रार्थना की गई। अनेकों देशभक्ति और देश की प्रगति से संबंधित कई अन्य मनोरंजक कार्यक्रम में महिलाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की समय जो देशभक्ति का माहौल था वह अविस्मरणीय था। कार्यक्रम में शालिनी गुरबक्शनी ,रजनी वर्मा, रजनी दीक्षित, स्वाती सुधाकर, गीता शर्मा, बेबी नाज़, मीनू चावला, संगीता साहू ,सरिता, तारा केसवानी ,ऋचा अग्रवाल सोनिया आहूजा सारिका जैन कविता जैन सरिता दिवाकर विजय लक्ष्मी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही। सभी का आभार रजनी वर्मा ने व्यक्त किया.


error: Content is protected !!