• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

भरत मुनि जयंती पर हुए नाट्य मंचन ।

ByBKT News24

Mar 2, 2025


भरत मुनि जयंती पर हुए नाट्य मंचन ।
झाँसी । श्री गणेश सत्संग भवन में संस्कार भारती ने भरत मुनि दिवस पर आयोजित नाट्य समारोह में प्रथम सत्र में झाँसी में नाटक की दशा और दिशा विषयक संगोष्ठी में वरिष्ठ रंगकर्मी आरिफ शहङोली, अक्स नाट्य एवं कला संस्थान के निदेशक देवराज चतुर्वेदी, संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल एवं दूरदर्शन के पूर्व निदेशक मुकेश नारायण सक्सेना बच्चन ने अध्यक्षता की ।
संगोष्ठी का संचालन विभाग संयोजक संजय तिवारी राष्ट्रवादी ने किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रांतीय चित्रकला प्रमुख कामिनी बघेल और महानगर संगीत विद्या प्रमुख अंशुल सक्सेना ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया, तत्पश्चात अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया गया ।
द्वितीय सत्र में आयोजित नाट्य समारोह में आरिफ शहङोली द्वारा निर्देशित, माताप्रसाद शाक्य द्वारा अभिनीत एकल प्रस्तुति बुद्धम शरणम् गच्छामि एवं महेंद्र वर्मा द्वारा निर्देशित तुमने क्यों कहा में खूबसूरत हूं का भव्य सफल मंचन किया गया ।
नाटक में राघवेन्द्र सिंह, सौरभ आजाद, धर्मेंद्र सेन, हर्षित झा, आदित्य खरे, तरुण कुमार, मंजू कुशवाहा, नीलम गुप्ता, शुभी दुबे, रक्षिता शर्मा ने अभिनय किया ।
अशोक गोस्वामी, दिनेश भार्गव, दिलीप सोनी, प्रदीप पांडेय, सुदर्शन शिवहरे, रामबाबू योगी, किशन सोनी, दिनेश श्रीवास्तव, मनमोहन मनु, रवीश त्रिपाठी, ऋषि कुशवाहा, नंदू झा आदि उपस्थित रहे ।
अंत में महामंत्री सीताराम कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया ।