रजनी वर्मा बनी स्वर्णकार संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
झांसी।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ जी के दिशा निर्देश एवं बुंदेलखंड प्रभारी राघव वर्मा के नेतृत्व में सर्वस्वर्णकार की सर्वसम्मति से संघ का विस्तार हुआ।
जिसमें जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी( राजू सिंगार वाले) तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा बनाया गया। एवं श्रीमती ममता सोनी को नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद सोनी , उपाध्यक्ष अशोक सोनी , श्री कृष्ण मुरारी सोनी, जिला आय व्यय निरीक्षक, राजेंद्र कुमार सोनी एवं विधि सलाहकार डॉ एस के सोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई
इस अवसर पर सृष्टि सोनी प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज ललितपुर, एड. सुलेखा सोनी, संजय सोनी, ऋतिक सोनी, रमेश चंद सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
बैठक का संचालन डॉ. विवेक वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने किया
एवं सभी का आभार अनिल सोनी ने व्यक्त किया।