• Mon. Jun 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा के संस्कार केंद्र बजरंग संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव संपन्न

ByBKT News24

Apr 8, 2025

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा के संस्कार केंद्र बजरंग संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव संपन्न
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा के द्वारा संचालित नवाब टैंक स्थित बजरंग संस्कार केंद्र में वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं उनके चरणों में पुष्प समर्पित करके किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय सेवा प्रमुख श्री शिव सिंह जी रहे उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट जी के द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष पुष्प समर्पित किए गए इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी के द्वारा भी मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प समर्पण का कार्यक्रम किया गया इसके पश्चात परिचय के क्रम में सभी का परिचय कराते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी के द्वारा आए हुए अतिथि गणों का संस्कार केंद्र के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं सभी आचार्य एवं आचार्य बहिनी उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र अवस्थी जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में खाई पर स्थित भाऊ राव देवरस की प्रधानाचार्य नीलम की उपस्थिति रही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सर्वव्यवस्था प्रमुख श्री श्री नारायण तिवारी एवं श्री महेश मिश्रा जी भी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को अपनी देखरेख में संपन्न कराया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभी आचार्य एवं आचार्य बहिनी उपस्थिति रही इस पूरे कार्यक्रम के व्यवस्था संस्कार केंद्र के संचालक श्री धनीराम जी के द्वारा संपादित की गई तथा उन्हें की देखरेख में सभी कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री शिवकुमार जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के अंदर स्वप्रेरणा जागृत करते हैं जागृत करते हैं तथा आगे चलकर यह समझ में अपना स्थान सुनिश्चित करते हैं सभी छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करना चाहिए तथा बढ़-चढ़कर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय की व्यवस्था को दर्शाते हैं तथा विद्यालय के अंदर होने वाली गतिविधियों को समाज के सामने लाकर उन्हें प्रफुल्लित करते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता जी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी लोगों को हृदय से आभार व्यक्त किया