• Mon. Jun 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

*दो दिवसीय रामनवमी महोत्सव का समापन एवं मातृशक्ति सम्मानित*

ByBKT News24

Apr 8, 2025

*दो दिवसीय रामनवमी महोत्सव का समापन एवं मातृशक्ति सम्मानित*

झाँसी – रेलवे कारखाना गेट के सामने स्थित श्री हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय रामनवमी महोत्सव का आज समापन हुआ समापन के अवसर पर प्रभु श्रीराम का पूजन,अभिषेक एवं महाआरती हुई उसके पश्चात हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारा हुआ तदुपरांत मातृशक्ति को सम्मानित किया गया उन्हें पं.रविकांत मिश्र मुख्य पुजारी ने शॉल,श्रीफल एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया जिन्हें सम्मानित किया सरिता मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर समेत 11 मातृशक्ति को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य विनोद चतुर्वेदी जी महाराज,रामआसरे गुप्ता,रामबाबू यादव नन्ना,वी.एस. भदौरिया,इन्द्ररपाल सिंह खनूजा,नरेश मिश्रा,दीपचंद्र,चंद्रमोहन तिवारी,विश्वनाथ मिश्रा,नितिन चतुर्वेदी,राकेश झा,रानू महाराज सहित आदि लोग उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया अंत मे आभार उमेश गुर्जर ने किया।