• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

पूजा पंडालों में लगाये कैमरे, अग्निशमन यंत्र रखें जरूर

ByBKT News24

Sep 29, 2024


पूजा पंडालों में लगाये कैमरे, अग्निशमन यंत्र रखें जरूर

— दुर्गा उत्सव महासमिति ने की पत्रकार
== नगर निगम एलसीडी टीवी पर लाइव प्रसारण कराये दशहरा पर शोभायात्रा का

झांसी। दुर्गा उत्सव महासमिति ने समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की, कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र भी रखे। महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।इसके साथ ही महासमिति ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे। ‌
एक स्थानीय होटल में हुई पत्रकार वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल परिसर में जुआ, मादक पदार्थ का सेवन अन्य गतिविधिया होने पर दुर्गा उत्सव महासमिति व जिला प्रशासन अगले वर्ष उस समिति को रजिस्टर्ड नहीं करेगा और न ही उसको प्रतिमा की स्थापना करने दी जाएगी। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे 9 दिन तक अनिवार्य रूप से लगाये जाये। समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा। जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेंगी। समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखे। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया जाता है, कि डीजे मानक अनुसार ही बजाये। पदाधिकारियों ने बताया कि महासमिति ने इस बार मोबाइल नंबर +8009227333,9936453332,8840411462,9415505600,9115030770, 8115429580 जारी किए हैं, जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियां की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय हाजिर रहेगे। जो भी दुर्गा उत्सव समिति परंपरागत संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करेगी, उन समितियां को महासमिति द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि झांसी स्मार्ट सिटी है। प्रशासन से मांग है की कि प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा मार्गों को दुरस्त किया जाये। बिजली के लटकते तारों को ठीक किया जाये। साथ ही दुर्गा उत्सव दौरान बिजली की कटौती न हो। सभी मंदिरों व पूजा पंडालों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। दशहरा पर शोभा यात्रा को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसे में नगर निगम सीसीटीवी कैमरे लगवाये और एलसीडी टीवी पर लाइव प्रसारण कराये। मानिक चौक, गंधीगर का टपरा, बड़ा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त हो। सभी प्रतिमा विसर्जन कुंड व जलाशयों की साफ सफाई समय से करा ली। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, , आचार्य मनोज चतुर्वेदी ,इंजीनियर रविकांत द्विवेदी, कम्मू तिवारी ,लखनलाल गुप्ता, डॉ रघुवीर चौधरी ,महेश सर्राफ (मटका) ,पुरूषोत्तम अग्रवाल (पीएस ज्वैलर्स), मैथिली मुदगिल ,गोकुल दुबे, रोहित पांडे, मुकेश अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी,अरविंद वशिष्‍ठ ,नरेश गुप्‍ता राजू ,जगदीश बजाज, आलोक चतुर्वेदी, अमित चिरवारिया,संजय अग्रवाल (मार्बल), डॉक्टर विवेक बाजपेई, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी , मुकेश सोनी ,अरविंद झा,प्रवीण लखेरा, पवन गुप्ता, मार्तंड स्वामी, पुरुकेश अमरया, संजय छत्रसाल खटीक,राजीव तिवारी, अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल , एडवोकेट विवेक बाजपेई , एडवोकेट समीर तिवारी, एडवोकेट हेमंत राव, प्रहलाद साहू आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।


error: Content is protected !!