• Thu. Jan 15th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

नववर्ष पर कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

ByBKT News24

Jan 2, 2026


नववर्ष पर कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

** सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री मैथिली शरण गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम

** समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल और शॉल पहनाकर किया सम्मानित

** आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुशलक्षेम और स्वास्थ्य की जानकारी

मिनिस्ट्रीयल कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ, झॉसी की ओर से दिनांक 01.01.2026 को नव वर्ष 2026 मिलन समारोह एवं कलैक्ट्रट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह श्री मैथलीशरण गुप्ता सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारियों की कुशलक्षेम और स्वास्थ्य की ली जानकारी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री मैथिलीशरण गुप्त ने कलेक्ट्रेट परिवार के इस अभिनव पहल की प्रशंसा की और उन्होंने आभार व्यक्त किया कि हम सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुलाकर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त हमारी कुशलक्षेम भी ली।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में कलैक्ट्रेट के कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सर्व श्री कन्हैयालाल पटैरिया, सीताराम, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, राकेश साहू, महबूब खाॅ, दयासागर यादव, अनिल शर्मा, गांगा प्रसाद कोष्टा, सत्येन्द्र गोस्वामी, लियाकत अली, प्रसन्न कुमार नायक, रमेश कोष्टा, रामहित यादव, साकेत खरे, सल्लाउददीन, हरदास, श्रीमती प्रेमलता खत्री, जगदीश प्रसाद, सुरेन्द्र, रविन्द्र दोहरे, एवं सिचाई विभाग से सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी श्री हरगोविन्द दुवे उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया।
कलेक्टेड गांधी सभागार में मिनिस्ट्रीयल कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ, झॉसी के संरक्षक / मण्डल अध्यक्ष रामाश्रय त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष मु० इदरीस खॉ, महामंत्री अयोध्या प्रसाद (ए०पी० यादव). वरिष्ट उपध्यक्ष देवेन्द्र साहू, उपध्यक्ष पवन कोष्टा, कोषाध्यक्ष माता बदल शुक्ला, संगठन मंत्री शिवाकान्त, प्रवक्ता राकेश खरे, एवं महिलामोर्चा की श्रीमती संध्या अग्रवाल आदि सहित कलैक्ट्रेट परिवार के सभी साथीगणो द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों का फूलमाला एवं साल भेंट कर सम्मानित किया और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की।
सम्मान समारोह के समापन पर पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बर्मा सेवानिवृत्त द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।
——————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित


error: Content is protected !!