• Fri. Feb 6th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सांसद अनुराग शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की शिष्टाचार भेंट : क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

ByBKT News24

Feb 5, 2026


सांसद अनुराग शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की

शिष्टाचार भेंट : क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

सौजन्य भेंट में दिखा विकास का संकल्प: सांसद अनुराग शर्मा ने सीएम मोहन यादव के साथ साझा कीं जन-आकांक्षाएं

झाँसी।झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान सांसद ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य साझा करते हुए कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से चारों ओर से मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, दोनों सरकारों के बीच आपसी समन्वय और अनुमति अत्यंत अनिवार्य है।

भेंट के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे ललितपुर के बेतवा नदी के दूसरी ओर स्थित गाँवों को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए देवगढ़ मार्ग पर स्थित पुल साथ कई मार्गो के शीघ्र पुनर्निर्माण का आग्रह किया गया। इस पुल के बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा। एवं झाँसी स्थित सैनिक स्कूल के समीप, मध्य प्रदेश की सीमा में हो रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग को रोकने का अनुरोध किया गया। सांसद जी ने चिंता व्यक्त की कि इस ब्लास्टिंग से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शांत शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। तथा जनपद ललितपुर के पाली सहित विभिन्न कस्बों की मध्य प्रदेश के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने हेतु मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पास लंबित बस परमिटों को जल्द स्वीकृति देने पर चर्चा हुई उन्होंने विशेष रूप से पाली से बरेली के बीच चलने वाली बस के लंबित परमिट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मार्ग के शुरू होने से हजारों ग्रामीण यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।।

साथ ही झाँसी शहर की पेयजल आपूर्ति को निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए सांसद ने माताटीला बांध (Mata Tila Dam) स्थित ‘इनटेक वेल’ (Intake Well) के पास एक पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि स्थानीय बाधाओं के कारण अक्सर जलापूर्ति में समस्या आती है, जिसे पुलिस पोस्ट की सुरक्षा से दूर किया जा सकता है।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन और अटूट सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण विकासपरक और अत्यंत सकारात्मक है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इन विषयों पर त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह बुंदेलखंड की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगी।


error: Content is protected !!