• Thu. Feb 5th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट नहीं खिलाने पर डीएम हुए खफा, अब होगी कार्यवाही

ByBKT News24

Feb 5, 2026


प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट नहीं खिलाने पर डीएम हुए खफा, अब होगी कार्यवाही

** आईसीएसई और आईएससी/सीबीएससी एवं यूपी बोर्ड से संबंधित निजी स्कूल दवा खिलाने से आनाकानी करते हैं तो होगी मान्यता रद्द

** जनपद में 12 फरवरी 2026 को आयोजित होगा कृमि मुक्ति दिवस

** जनपद में कोई भी बच्चा एल्बेंडाजोल की दवा खाने से छूटने ना पाए, इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए:- जिलाधिकारी

** प्राइवेट स्कूलों/कॉलेजों में बच्चों को दवा खिलाई गई या नहीं, का होगा सत्यापन :- जिलाधिकारी

** छूटे हुए बच्चों को माॅक आप राउंड आयोजित करते हुए आच्छादित किया जाएगा

** जनपद में 9,33,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाए जाने का लक्ष्य

** घुमंतु परिवार के बच्चों पर भी किया जाए फोकस, कोई भी बच्चा दवा खाने से वंचित ना रहे

** मोबाइल टीम के माध्यम से क्रेशर एवं कंस्ट्रक्शन साइट पर रह रहे बच्चों को भी दवा खिलाए जाने के निर्देश

** जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मरीजों को पोषण पोटली का किया वितरण

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कलेक्टेड नवीन सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम फरवरी-2026 के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजॉल टैबलेट नहीं खिलाई जाती है तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम फरवरी 2026 की बैठक में उपस्थित प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से कहा कि बैठक में आपको व्यक्तिगत रूप से इसलिए आमंत्रित किया कि सभी बच्चों को एल्बेंडाजॉल टैबलेट खिलाया जाना अनिवार्य है, उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल एवं कॉलेज में जो दवा खिलाने में लापरवाही अथवा आनाकानी करते हैं उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य को ताकीद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए शत प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की यदि बच्चों को दवा नहीं खिलाई जाती है तो कार्रवाई करते हुए विद्यालय की मान्यता रद्द की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 12 फरवरी 2026 से 01 वर्ष से लेकर 19 वर्ष से कम उम्र के किशोरों और किशोरियों एल्बेंडाजाॅल टेबलेट खिलायी जाएगी। जनपद में 9,33,000 बच्चों को दवा खिलाई जाने का लक्ष्य है इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि दवाओं का समय से वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दवा स्कूल में ही खिलायी जाए, उनके अभिभावकों को किसी भी दशा में दवाई ना दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें कि बच्चों को 12 फरवरी 2026 के दिन बच्चों को अवश्य स्कूल भेजें ताकि उन्हें दवाई खिलाई जा सके।उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि दवा खाने से बच्चों के पेट में जो कीड़े हैं वह मर जाते हैं और बच्चा जो खाना खाता है जिससे उसका शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में घुमंतु परिवार के बच्चों सहित क्रेशर तथा कंस्ट्रक्शन साइट पर रह रहे परिवार के बच्चों पर भी फोकस करते हुए, उन्हें दवा खिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व के अभियान में प्राइवेट स्कूलों में 67% ही बच्चों को दवा खिलाई गई, परंतु इस वर्ष शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने माइक्रो प्लान के अनुसार ही कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कम बच्चों को दवा खिलाई गई उस क्षेत्र अधिक फोकस करते हुए एमओआईसी स्वयं बच्चों को दवा पिलाई जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को प्रार्थना सभा के दौरान रोड सेफ्टी और नशा मुक्ति के संबंध में वीडियो के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, यदि कोई भी बच्चा विदआउट लाइसेंस दुपहिया वाहन से स्कूल आता है तो अभिभावक और विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में नोडल अधिकारी डॉ0 उत्सव राज ने बताया कि पूर्व के अभियान में जनपद की प्राइवेट स्कूलों में 67% बच्चों को दवा खिलाई गई, अब बच्चों को दवा खिलाए जाने के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करते हुए शत प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा।
डॉ0 उत्सव राज ने बताया कि 01 से 02 वर्ष के बच्चों को आधा गोली खिलाया जाना है, इसके साथ ही 02 से 03 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली पीसकर खिलाई जानी है। इसके अतिरिक्त वर्ष 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चबा-चबा कर खानी होगी तथा इसके उपरांत अधिक से अधिक पानी पीना अनिवार्य है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम फरवरी 2026 की बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त शासकीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं व्यापारिक संगठन से भी ऐसे मरीजों को गोद लिए जाने की अपील करें ताकि उनको जल्द से जल्द स्वस्थ करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुधाकर पांडेय, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा,एसीएमओ डॉ0 एन के जैन, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ0 यू एन सिंह, डॉ0 अंशुमान तिवारी, डॉ0 रवि शंकर,डॉ0 खुशतर हैदर, डॉ जूही गोयल, डॉ रमाकांत सोनी, डीआईसी श्रीरामबाबू, डीपीआरओ, बीएसए सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालयों के प्रबन्धक व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
———————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित


error: Content is protected !!