• Wed. Apr 29th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत असंतोषजनक प्रगति पर बीडीओ गुरसंराय को शो-काॅज नोटिस जारी

ByBKT News24

Mar 13, 2026

मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत असंतोषजनक प्रगति पर बीडीओ गुरसंराय को शो-काॅज नोटिस जारी

** बीडीओ मोंठ, बड़ागांव,चिरगांव मऊरानीपुर को गांव-गांव भ्रमण करते हुए शत प्रतिशत आवास निर्माण कराए जाने के दिए निर्देश

** सीएम डैश बोर्ड में जनपद की ऑल ओवर 52वीं रैंक, डीएम ने दिए सुधार लाए जाने के निर्देश

** कृषक कल्याण दुर्घटना योजना के आवेदन तहसील स्तर पर लंबित होने पर लगाई फटकार

** समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाएं

** सीएम डैशबोर्ड में फैमली आईडी की प्रगति असंतोषजनक, बीडीओ को लक्ष्य निर्धारित करते हुए फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित करें

** योजना का लक्ष्य पूरा करते हुये अधिकारी पोर्टल का स्वयं अवलोकन करे ताकि सही डाटा अपलोड हो

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने सीएम डैश बोर्ड विकास/ राजस्व कार्यों की जिला अनुश्रवण पुस्तिका की समीक्षा करते हुए जनपद की ऑल ओवर 52 वीं रैंकिंग होने पर अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए सी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रुचि लेकर कार्य करने का सुझाव दिया ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक में विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे विभाग जिन्हें सी-ग्रेड प्राप्त हुआ है, यदि व्यक्तिगत रुचि लें तो विभाग की रैंकिंग में सुधार ला सकते हैं,ऐसे विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वह उनका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा ऐसे विभाग जहां पोर्टल पर रेगुलर फीडिंग की जाती है, वहां अधिकारी स्वयं पोर्टल का निरीक्षण करते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी पैरामीटर में रैंकिंग सुधारी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय प्रपत्रों का संवेदनशील होकर अध्ययन करें। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं को अपलोड करने से पूर्व सत्यापन करना अवश्य सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सी ग्रेड मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास खण्डवार आवास निर्माण की समीक्षा की, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास निर्माण में असंतोषजनक प्रगति होने पर बीडीओ गुरसराय को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए खण्ड विकास अधिकारी मोंठ, चिरगाँव, बडागाँव, मऊरानीपुर सभी को गांव-गांव भ्रमण करते हुए लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करते हुए आवास निर्माण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति तथा पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के साथ ही अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति सी ग्रेट और 04 प्राप्तांक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के के साथ बैठक करते हुए स्कॉलरशिप के फॉर्म अग्रसारित करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जहां डेटा पेंडिंग है और यदि छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो संस्थान की जवाबदेही तय होगी।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने राजस्व कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कृषक कल्याण दुर्घटना योजना की समीक्षा की और तहसील स्तर पर 76 प्रकरण लंबित रहने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जल संस्थान द्वारा वाटर टैक्स वसूली पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को शो-कोज नोटिस जारी करते हुए वाटर टैक्स वसूली में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि विभाग को योजनान्तर्गत जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये है उनको गंभीरता से लेते हुये पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा।
नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद के विभिन्न विभागों की योजना अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऐसे विभागों को टारगेट किया जिनकी जनपद में रैंकिंग बी,सी,डी श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जो नोडल अधिकारी भी हैं अपने माह के लक्ष्य के दृष्टिगत कार्य करते हुए डाटा डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें ताकि रैकिंग को बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी आवेदन लंबित न रहे समस्त प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए।
बैठक में डीएम ने अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल को नियमित देखना सुनिश्चित करें ताकि योजना अंतर्गत प्रगति में सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया की रैंकिंग में सुधार लाए जाने के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में इस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय,डीडीओ श्री सुनील कुमार, आधिशासी अभियंता आरईएस श्री रजनीश कुमार, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
——————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित