• Mon. Apr 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक में प्रभावी ढंग से योजनाओं की जानकारी देने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने की प्रशंसा, सदन ने बजाई ताली

ByBKT News24

Apr 24, 2026

उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक में प्रभावी ढंग से योजनाओं की जानकारी देने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने की प्रशंसा, सदन ने बजाई ताली

** प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ ने की सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा

** अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर योजनाओं की ली जानकारी, पूर्ण कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

** नए वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य को अपडेट करते हुए लक्षपूर्ति की तैयारी करने के दिए निर्देश

** समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाएं

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने आज कलेक्टेड नवीन सभागार में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए सीएम डैश बोर्ड विकास कार्यों की जिला अनुश्रवण पुस्तिका की समीक्षा की,विकास कार्यों में 24 वीं रैंकिंग होने पर अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने का सुझाव दिया ताकि जनपद की रैंकिंग को और बेहतर किया जा सके।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति तथा प्रगति में और कैसे सुधार लाया जा सकें के बिंदु पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता लाए जाने के लिए शिकायतों का मौके पर जाकर स्वयं परीक्षण करने और उसका निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।
प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग को योजनान्तर्गत जो भी लक्ष्य प्राप्त हों उनको गंभीरता से लेते हुये पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने जनपद में अपनी पहली बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी द्वारा विभागीय योजनाओं की बेहतरीन ढंग से प्रस्तुतीकरण करने पर उन्होंने उषावर्धन करते हुए प्रशंसा की और संपूर्ण सदन से करतल ध्वनी के साथ तालियों उनका वंदन किया। श्री चौधरी द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के अतिरिक्त एक जनपद एक व्यंजन में जनपद झांसी के लिए बालूशाही के चयन की जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पुस्तिका की समीक्षा करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी में सुधार लाए जाने के लिए निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द शत प्रतिशत फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लगभग आठ विभागों के योजनाओं के लाभार्थी हैं और यदि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनकी प्राथमिकता से फैमिली आईडी बनाया जाना अनिवार्य है।
बैठक में उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
आईसीडीएस लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग सभी विभागीय अधिकारियों से एक एक योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। दुग्ध विभाग की जानकारी लेते हुए उन्होंने ग्रामीण स्तर पर लोगों को कैसे योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है, इसकी भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तर पर प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ ने अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल को नियमित देखना सुनिश्चित करें ताकि योजना अंतर्गत प्रगति में सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया की रैंकिंग में सुधार लाए जाने के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में इस सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, डीएफओ श्री नीरज कुमार आर्य,डीडीओ श्री सुनील कुमार,डीएसटीओ डॉ0अर्चना सिंह, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीसी मनरेगा श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम श्री सुनील कुमार सिंह, डीपीओ श्री सुरेंद्र कुमार पटेल, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा, एडीएसटीओ श्री केबी गुप्ता सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
——————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित