• Thu. Apr 30th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सबका सम्मान-जीवन आसान”, जिलाधिकारी की अभिनव पहल

ByBKT News24

Apr 30, 2026

सबका सम्मान-जीवन आसान”, जिलाधिकारी की अभिनव पहल

** वीसी के माध्यम से किया मौके का परीक्षण और शिकायत का किया निस्तारण

** आधारहीन शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही के दिए निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद में एक अभिनव पहल करते हुए तहसील करौठा ग्राम कैरोखर थाना ककरबई की बेहद पुरानी लंबित शिकायत का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके का परीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण किया।
आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने अभिनव पहल करते हुए अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसंवाद का शुभारंभ करते हुए सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अपनी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायत को गंभीरता एव संवेदनशीलता के साथ सुना।
अपनी नई पहल में जनसंवाद के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओ के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज जिलाधिकारी ने तहसील गरौठा के ग्राम कैरोखर थाना ककरबई के निवासी श्री नसुल्ली पुत्र बंटे कोरी द्वारा आराजी संख्या-305 मि0 रकवा 0.405 हे0 कि दो बार पत्थरगड्डी कराने के बाद भी विपक्षी द्वारा पत्थरगड्डी के पत्थर उखाड़कर फेंक दिए जाने वाली शिकायत का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके का परीक्षण किया।
उपरोक्त शिकायत के संबंध में उपजिलाधिकारी गरौठा श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा रंजिशन झूठी शिकायत की गई, जिसका मौके पर परीक्षण किया तो शिकायत निराधार पाई गई। यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में नसुल्ली पुत्र बंटे के विरुद्ध थाना ककरबाई में मु0अ0सं0-21/2023,धारा- 307,325,324,504,506 भां0दं0वि0 पंजीकृत किया गया था जिसमें संतोष कुमार व देवेंद्र कुमार द्वारा उक्त में ब्यान आंकित कराया गया था, जिससे आवेदक की उनकी व्यक्तिगत रंजिश चल रही है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा प्रायः शिकायत की जाती है जो जांच में निराधार पाई गई।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थल का परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता सहित अन्य के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शिकायत का निस्तारण किया। इस दौरान मौके पर संबंधित कानून को लेखपाल एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी, बाल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और आंधेक मजबूत होगा।
सीधे जनसंवाद के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, एसडीएम न्याय श्री मनोज कुमार एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री आकाश रंजन उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित