प्रेमनगर मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र उर्फ लला परिहार को हटाया पद से
झांसी। झांसी में भारतीय जनता पार्टी के प्रेमनगर मंडल में कार्रवाई करते हुए मंडल के उपाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है।
वही प्रेम नगर मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल उपाध्यक्ष रहे हरेन्द्र परिहार उर्फ लला परिहार का नाम सट्टे से जुड़े एक मामले में सामने आया है, जिसमें पुलिस द्वारा थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया है। बा उन्हें आईपीएल मामले में जेल भी भेजा गया है उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया व 26 अप्रैल को समाचार पत्रों के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल संगठन के जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए हरेन्द्र परिहार को तत्काल प्रभाव से मंडल उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संगठन पदाधिकारियों ने इस निर्णय को संगठन की मर्यादा बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम बताया है।

