• Thu. May 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

आज नगर के 23 केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा

ByBKT News24

May 21, 2026

आज नगर के 23 केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा

** परीक्षा में हुआ ए0आई0 का इस्तेमाल, परीक्षा के दौरान बरती गई सतर्कता

** परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 10-00 बजे से 12-00 बजे तक आयोजित हुई परीक्षा

** परीक्षा में 10464 परीक्षार्थी पंजीकृत, 8529 परीक्षार्थी रहे उपस्थित,1935 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

** परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर हो रहे संचालित, परीक्षा में एंड्राइड फोन/इलेक्ट्रॉनिक गजट पूर्णतः रहे प्रतिबंधित

** परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर ही रहे मुस्तैद

** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 रही प्रभावी, अधिकारी/मजिस्ट्रेट ने सख्ती से कराया अनुपालन

नोडल अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)श्री शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा -2025 नगर के 23 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में पूर्वाहन 10:00 से 12:00 बजे तक निर्विघ्न,शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक द्वारा एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की गई।परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए प्रात: 09:30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से हुई सूक्ष्म निगरानी।
उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं परीक्षा को पारदर्शी/ नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देशों का पालन किया गया। इसके अतिरिक्त उनके सामान को सुरक्षित रखे जाने की निःशुल्क व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहा।
परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में 10464 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए, परन्तु आयोजित परीक्षा में 8529 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1935 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने शांतिपूर्ण स्वच्छता और निर्विघ्न परीक्षा को संपन्न कराने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल,एसपी सिटी सुश्री प्रीति सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज श्री सतीश कुमार, ऐई पीडब्ल्यूडी श्री नवनीत राजपूत सहित सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।