दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”:- अध्यक्ष जिला पंचायत
** जिला महिला चिकित्सालय में अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा किया गया पोलियो बूथ का उद्घाटन
1178 बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ पर पिलाई जा रही है दो बूंद जिंदगी की
** 28 जून दिन रविवार से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान
** 297845 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा-: डॉ रविशंकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 जून 2026 दिन रविवार से जनपद झांसी में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।
जिला महिला चिकित्सालय में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 आर0के0 सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशर पुरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पोलियो बूथ के उद्घाटन के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में पैदा हुए नवजात शिशुओं सहित 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम ने अभिभावकों से कहा की अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने मोहल्ले और जान पहचान वालों को भी प्रेरित करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों को इसलाईलाइज़ बीमारी से बचाया जा सके।
अभियान के प्रारंभ में जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिला महिला चिकित्सालय में आए अभिभावकों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसंतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया।
डॉ0 आर0के0 अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल द्वारा मंडल के सभी 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर ने बताया कि जनपद में 1178 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ के माध्यम से जनपद के 297845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज बूथ दिवस है, जिसमें 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर बुलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। आज जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर 816 टीमों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ0 राज नारायण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एन.के. जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आशीष अग्निहोत्री एवं डॉ0 अंशुमान तिवारी, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 विजयश्री शुक्ला, अपर शोध अधिकारी श्री लाखन सिंह, यूएनडीपी से श्री चंद्रभूषण सिंह, श्री शिवेंद्र सिंह, जेएसआई से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अनिरुद्ध सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।

