संवेदनशील होकर ने प्रशिक्षण, ताकि जनगणना में गलती की गुंजाइश न रहे:- अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी
** जनपद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारी शुरू, समस्त तहसीलों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
** प्रथम स्लोट में 1850 कार्मिकों को प्रशिक्षण, जनपद के तहसील मुख्यालय में हुए प्रारंभ
** जनपद स्तरीय 75 फील्ड ट्रेनर द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
जनपद में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के इस प्रशिक्षण सत्र को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड एवम जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा की अध्यक्षता में जनगणना का काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू कराया है।
आज से प्रारंभ हुए द्वितीय चरण में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने प्रगणकों और पर्यवेक्षक को जनगणना की कार्यप्रणाली, घर-घर जाकर सर्वे करने की प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन करना है और अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाना है। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया से पूरी तरह परिचित कराना और सर्वे के लिए तैयार करना है।
तहसील सदर सभागार में तहसीलदार श्री विवेक कुमार ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए सभी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली जानकारी को ध्यानपूर्वक समझें और नियमित रूप से सत्रों में शामिल होकर निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करें।
ट्रेनिंग के प्रारम्भ में अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी ने अधिकारियों ने कहा कि जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रगणकों और सुपरवाइजरों की भूमिका अहम है। ऐसे में कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि आगे सर्वे का काम तय प्रक्रिया के अनुसार किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी प्रगणक और सुपरवाइजर भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

