• Wed. Jul 8th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने की जनपद में *”हर रविवार मच्छर पर वार” (ड्राय डे)* मनाने कि अपील

ByBKT News24

Jul 8, 2026

जिलाधिकारी ने की जनपद में *”हर रविवार मच्छर पर वार” (ड्राय डे)* मनाने कि अपील

** जिलाधिकारी के निर्देश पर वार्ड नंबर 27, शिवाजीनगर, डडियापुरा क्षेत्र में मारा टीम ने छापा

** टीम ने कूलर, पानी की टंकियां, गमलों, फ्रिज की ड्रिप ड्रे तथा खुले में कबाड़ पात्रों की सूक्ष्मता से की जांच

** क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वालों को धारा-188 के तहत नोटिस किए निर्गत

** क्षेत्र की नालियों, जल-जमाव वाले संवेदनशील स्थानों पर लार्वा रोधी दवा का किया छिड़काव

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी के निर्देश पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के तहत “डेंगू रोधी माह” एवं “विशेष संचारी रोग नियंत्रण” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 जुलाई 2026 नगर के वार्ड नंबर 27, शिवाजी नगर, डांडियापुरा क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान टीम में श्री कार्तिक आर्य MI, श्री रविंद्र राठौर MI,श्री महेंद्र खरे SFW,श्री मनीष कुमार SFW, श्री सुमित शर्मा SFW,श्री दीपचंद रायकवार IFW, श्री इमरान खान IFW सहित आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अपर निदेशक (AD) कार्यालय से डॉ0 आर.के. सोनी (जे.डी. सर), श्री रविदास जी (एंटोमोलॉजिस्ट सर), श्री जयवर्धन (इंसेक्ट कलेक्टर) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ0 उत्सव राज एवं मलेरिया विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी (DMO) श्री राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से शिवाजी नगर व डांडियापुरा क्षेत्र का अत्यंत सघन व औचक फील्ड निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा मलेरिया टीम की कार्यक्षमता को परखा गया तथा मौके पर सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण/सोर्स रिडक्शन कार्यक्रम में शासन के मंशानुरूप मलेरिया विभाग की टीम क्षेत्र के घरों, गलियों और परिसरों में सघन ‘सोर्स रिडक्शन’ अभियान चलाया गया। इसके तहत कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, फ्रिज की ड्रिप ट्रे तथा खुले में रखे कबाड़ पात्रों की सूक्ष्मता से सुधारात्मक जांच की गई। सघन निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों व जल-जमाव वाले पात्रों में मच्छरों (विशेषकर एडीज) का लार्वा पनपता हुआ पाया गया, उसे तत्काल मौके पर लार्वा रोधी दवा डालकर नष्ट किया गया। साथ ही, संबंधित गृह स्वामियों को भविष्य में जल-जमाव न होने देने हेतु सख्त हिदायत देते हुए लापरवाही बरतने वालों को *धारा 188 के तहत नोटिस* निर्गत कर विधिक नियमों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की नालियों, जल-जमाव वाले संवेदनशील स्थानों, गड्ढों और खाली भूखंडों में मच्छरों के जनन को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए प्रभावी लार्वा रोधी दवा का व्यापक स्तर पर सघन छिड़काव सुनिश्चित किया गया।
क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उच्चाधिकारियों सहित टीम ने स्थानीय नागरिकों को संचारी रोगों के लक्षणों व बचाव के तरीकों के प्रति पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग के विशेष संकल्प *“हर रविवार मच्छर पर वार”* के तहत प्रत्येक रविवार को अनिवार्य रूप से ‘ड्राय डे’ (कूलर व पानी के बर्तन सुखाने) मनाने की अपील की गई।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ0 उत्सव राज ने स्थानीय लोगों को बारिश के दृष्टिगत सड़े-गले, फल एवं सब्जियां के साथ ही बासा खाना न खाने की भी सलाह दी।
इस अवसर पर क्षेत्र के निवासी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————————

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित