• Sat. Aug 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत खैलार,ब्लाक बबीना में स्वयं की आय सृजन हेतु रूलर मार्ट, मिनी खेल स्टेडियम एवं सामुदायिक विवाह घर के निर्माण कार्य का किया वर्चुअल शिलान्यास

ByBKT News24

Aug 1, 2026

प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत खैलार,ब्लाक बबीना में स्वयं की आय सृजन हेतु रूलर मार्ट, मिनी खेल स्टेडियम एवं सामुदायिक विवाह घर के निर्माण कार्य का किया वर्चुअल शिलान्यास

प्रभारी मंत्री द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं में बालिकाओं को किया सम्मानित

मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

** जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा जनहित में कार्य करने पर किया संतोष व्यक्त

नगरीय क्षेत्र में निर्वाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम के अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें :- प्रभारी मंत्री

** जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बाजार की दवा लिखे जाने पर की नाराजगी व्यक्त, अनैतिक कार्य करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने के निर्देश :- प्रभारी मंत्री

** पर्यटन की सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए आमजन को लाभान्वित करें:- प्रभारी मंत्री

** जनपद में क्षतिग्रस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढा मुक्त किया जाए:- प्रभारी मंत्री

** जिला स्तरीय अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा करें:- प्रभारी मंत्री

झांसी। मंत्री, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री जयवीर सिंह जी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति समीक्षा सहित झाँसी में कोर कमेटी एवं जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी का फोकस जनपद में बिजली और पानी पर रहा,उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों से आपसी सामंजस्य और समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का सुझाव दिया ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी अपने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति के द्वार तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ समय समय पर संवाद स्थापित करें। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा मोबाइल पर वार्ता करना भी सुनिश्चित करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उनकी धान की फसल में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि गाँव की बिजली और ट्यूवेल फीडर अवश्य निर्बाध रूप से चालू रहे ताकि किसानों को सिंचाई में के लिए पानी की समस्या न रहे। उन्होंने चिरगांव, अंतर्गत रामनगर में विद्युत पोल गिरने की स्थिति में है और लगभग 02 माह से उसे ठीक नहीं कराया गया। मुख्य अभियंता ने उक्त प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को बढ़ाने, जहां जरूरत हो वहां विद्युत पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रांसफॉर्मर, फीडर और लाइन की नियमित जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूर्ण कराया जाए ताकि आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
समीक्षा बैठक में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बैठक में नगर की पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने जल संस्थान, जल निगम को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नगर के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की जानकारी ली, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना अंतर्गत घरों में लगे प्रत्येक जल संयोजन तक पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां बूस्टर लगाते हुए पानी उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने योजनांतर्गत रोड काटने के बाद उसे अब तक ठीक न करने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ऐसी सड़कों का सर्वे करने के निर्देश दिए ताकि सभी सड़कों को ठीक कराया जा सके।
बैठक में मा0 प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा जिला अस्पताल में डाक्टर/ प्राइवेट आदमियों द्वारा लगातार बाज़ार की दवाएँ लिखी जा रही है, जबकि सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्राइवेट आदमी बैठकर कैसे दवाएं लिख सकते है की जानकारी दी गई,जिस पर प्रभारी मंत्री जी ने तत्काल आदेश दिए कि ऐसे अनैतिक कार्य करने वालों पर एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजे जानने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में विधायक सदर श्री रवि शर्मा ने शहर में नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही स्कूलों के आसपास की दुकानों पर छापामार कार्यवाही करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगरीय क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार लाए जाने के लिए मुख्य अभियंता के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए नीचे के लोगों को और बेहतर काम करने की नसीहत दी।
बैठक में विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुधारे जाने हेतु लगातार अधिकारियों से संपर्क करने पर भी अधिकारी द्वारा कोई समाधान नहीं निकाला जाता है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में विद्युत करंट से एक लाइनमैन की मृत्यु होने की भी जानकारी दी।
बैठक में विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्या ने मऊरानीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थाई महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती पर धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था को भी मजबूत किए जाने का सुझाव दिया।
आज जनपद में श्री जयवीर सिंह मा0 प्रभारी मंत्री जी, कैबिनेट मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्राम पंचायत-खैलार विकासखंड बबीना में स्वयं की आय सृजन हेतु रूलर मार्ट मिनी खेल स्टेडियम एवं सामुदायिक विवाह घर के निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास कर एक अभिनव पहल की, जिसमें ग्राम पंचायत खैलार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पंचायत की स्वयं की आय (Own Source Revenue-OSR) में वृद्धि हेतु रूरल मार्ट, मिनी खेल स्टेडियम एवं सामुदायिक विवाह घर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन परियोजनाओं से न केवल पंचायत की आय में निरन्तर वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
रूरल मार्ट (अनुमानित लागत रू0 50 लाख) रूरल मार्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध होगी। दुकानों एवं स्टॉलों के आवंटन से पंचायत को नियमित किराया एवं शुल्क प्राप्त होगा, जिससे OSR में निरन्तर वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मिनी खेल स्टेडियम (अनुमानित लागत रू0 25 लाख) मिनी खेल स्टेडियम ग्रामीण युवाओं को खेलकूद एवं शारीरिक विकास के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं आयोजनों के माध्यम से पंचायत को उपयोग शुल्क एवं आयोजन शुल्क प्राप्त हो सकेगा। इससे युवाओं में खेल प्रतिभा का विकास, नशामुक्ति के प्रति जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।
सामुदायिक विवाह घर (अनुमानित लागत रू0 50 लाख) सामुदायिक विवाह घर के निर्माण से ग्रामीणों को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं सस्ती दरों पर स्थान उपलब्ध होगा। भवन के उपयोग शुल्क से ग्राम पंचायत को नियमित आय प्राप्त होगी, जिससे पंचायत के रखरखाव एवं विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे।
इसी दौरान बैठक से पूर्व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में जिले में टॉप करने वाली 05 छात्राओं को एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड-19 योजनाओं में शामिल 05 बच्चों को तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य में 05 बच्चों को माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने प्रत्येक विभाग की एक-एक परियोजना के विषय में जानकारी दी।
बैठक से पूर्व मा0प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह माननीय मंत्री, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग, उत्तर प्रदेश ने सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक ली।बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह, विधायक सदर श्री रवि शर्मा, विधायक बबीना श्री राजीव सिंह परीछा, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत,सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य विधान परिषद श्रीरामतीर्थ सिंघल,सदस्य विधान परिषद डॉ0 बाबूलाल तिवारी, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी , नगर आयुक्त सुश्री आकांक्षा राणा, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, डीएफओ श्री विकास यादव, सीएमओ डाॅ0 शिशिर पुरी,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार,अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर जिला अधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़,आधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।