• Tue. Aug 11th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

स्कूली वाहन चालकों का होगा चरित्र सत्यापन:- एडीएम

ByBKT News24

Aug 11, 2026

स्कूली वाहन चालकों का होगा चरित्र सत्यापन:- एडीएम

** बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता:- एडीएम प्रशासन

** जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम ने दिखाए कड़े तेवर

** 15 विद्यालयों के वाहन अनफिट, नोटिस जारी होगी एफआईआर दर्ज

** 09 स्कूली वाहन की फिटनेस समाप्त थानों में कराया बंद:- अपर जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए प्रधानाचार्यों एवं स्कूल प्रबंधकों को उनके कर्त्तव्यों का बोध कराया और कहा कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा एवं जीवन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों से संबंधित निर्दिष्ट मानकों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक एंव अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनफिट वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलेंगे। उन्होंने सेंट माइकल स्कूल, महाचरण स्मारक महाविद्यालय, आलोक नायक विद्यालय, कर्मा एकेडेमिक पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन पॉल स्कूल, मारुति नंदन विद्यानिकेतन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान, कर्मा एकेडमिक पब्लिक स्कूल, श्री गुरुदेव पब्लिक स्कूल, सेंट उमर पब्लिक स्कूल, श्री रामराजा इंटर कॉलेज, श्रीराम धाम महाविद्यालय, वीरांगना लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई आदि विद्यालयों का नाम लेते हुए बताया कि सभी के यहां संचालित वाहनों की फिटनेस एक्सपायर हो गई है। तत्काल वाहनों का फिटनेस कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा एफ़आईआर दर्ज कर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अब तक सभी स्कूल/कॉलेजों में बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों और वाहन चालकों की जानकारी उपलब्ध न कराएं जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तीन दिन में समस्त सूचनाएं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करने के निर्देश दिए ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत 09 स्कूली वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हो गई है, उन्हें संबंधित थाने में बंद करा दिया गया है।इसके अतिरिक्त 14 स्कूली वाहन जिनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया है किसी भी दशा में सड़क पर न चले। इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने ऐसे वाहनों को सीज़ करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूली वाहनों के प्राइवेट ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एंव उनकी चिकित्सीय जांच भी कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में एआरटीओ श्री हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जनपद में कुल 2402 स्कूल इसमें मदरसे भी शामिल। संचालित हो रहे स्कूली वाहनों की जांच में 511 है, जिसमें 14 का पंजीयन निलंबित,15 वाहनों की फिटनेस वैध नहीं थी, सभी को नोटिस दिया जा चुका है। तत्काल फिटनेस कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में एफआईआर दर्ज कर वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा को निर्देशित किया कि स्कूल में ट्रैफिक प्रोग्राम संचालित हो, जिसमें बच्चों को यातायात की जानकारी देते कैसे सड़क पर सुरक्षित चला जाता है की जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कितने बच्चे स्कूल में हेलमेट लगाकर आते हैं, स्कूल प्रबंधन से उक्त जानकारी लेना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक सुश्री प्रीति सिंह, एआरटीओ श्री हेमचंद गौतम, डीआइओएस श्रीमती रती वर्मा,श्री रविंद्र पांडेय आरएलपीएस, एआरटीओ श्री एस के अग्रवाल, ए आरटीओ श्री सुजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, श्री मिलन गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री उस्मान खान सहित विभिन्न स्कूलों से आये स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
_________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित