सीवीओ ने की अभिनव पहल,गौ-आश्रय स्थल में मनाया जन्मदिन
** सत्य सनातन धर्म के अनुसार गौवंश की पूजा-अर्चना कर कराया फलाहार
** जन्मदिन पर लगाया “एक पेड़ मां के नाम”
** गौ-सेवा के माध्यम से दिया समाज को संदेश, गौवंश के सम्मान एवं संरक्षण पर दिया जोर
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन को अनूठे एवं सेवा भाव के साथ गौ-आश्रय स्थल ग्राम मगरवारा विकासखंड बंगरा पहुंचकर मनाया, सत्य सनातन धर्म के अनुसार गौवंश की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें फलाहार कराया। इस अभिनव पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को गौवंश के प्रति सम्मान, सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति में गौवंश का विशेष स्थान है। गौवंश की सेवा और संरक्षण हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से गौवंश के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए उनके संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने अपनी जन्मदिन के अवसर पर गौआश्रय स्थल में गोवंश की पूजा अर्चना कर उन्हें फलाहार का भंडारा कराया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गौवंश को गुड़ चना का प्रसाद भी खिलाया।
इस दौरान उन्होंने गौ आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश के लिए चारा पेयजल,साफ-सफाई, छाया एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। गौवंश के स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ-साथ आश्रय स्थल की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने पशुओं को लगाए जाने वाले टीका संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी गोवंश का टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन पर “एक पेड़ मां के नाम” लगाते हुए अन्य लोगों को भी अपनी प्रिय जनों के जन्मदिन पर या स्वयं के जन्मदिन पर अपने परिजनों के नाम “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का किया आह्वान।
इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित बंगरा एवं अन्य ग्रामवासी सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा।
———————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

