• Mon. Aug 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे पी एस राठौर, सहकारिता विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में फहराया तिरंगा

ByBKT News24

Aug 16, 2026

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे पी एस राठौर, सहकारिता विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में फहराया तिरंगा

** 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पं0 दीनदयाल सभागार में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

** मा0 राज्य मंत्री जी ने हेरिटेज वॉक बुन्देलखण्ड राइडर्स रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

** आजादी, हमारे अनगिनत देशभक्तों, अमर बलदानियों के जीवन संघर्ष की देन:- मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

** आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता को और सशक्त बनाने का दायित्व युवा शक्ति पर

** समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाडियों, विद्यार्थियों एवं समूह की दीदियों को किया गया सम्मानित

श्री जे0पी0एस0 राठौर,मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य आतिथ्य में 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन पं0 दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सांसद झांसी ललितपुर श्री अनुराग शर्मा, मा0 सभापति उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य विधान परिषद डाॅ0 बाबूलाल तिवारी, सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल एवं जिलाध्यक्ष महानगर श्री प्रदीप पटेल, अध्यक्ष सहकारी बैंक श्री जयदेव पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जी0पी0एस0 राठौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार प्रांगण में ध्वजारोहण करते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया, उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा हेरिटेज वॉक बुंदेलखंड राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्कूली बैंड के बच्चों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस के पश्चात जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर तथा बुन्देलखण्डी पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने मा0 राज्य मंत्री को जनपद में 06 अगस्त 2026 से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ण भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूलों एवं विभिन्न संस्थाओं, विभागों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गायत्री स्वयं सहायता समूह दुर्गापुर बबीना की महिलाओं द्वारा लाखों तिरंगा झंडा का निर्माण करते हुए उनका वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सरस मेले का आयोजन किया जिसमें महिलाओं एवं दीदियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के संभ्रांतजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री जे0पी0एस0 राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी आजादी का जश्न मना रहे है। उन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का स्मरण करते हुए झाॅसी की पावन धरा वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि इसे बलिदान के रूप में जाना जाता है। लम्बे समय तक देश गुलाम रहा, जिस पर मुगल शासक और फिर अंग्रेजों ने राज किया, एक बड़ा कालखण्ड गुलामी में बीता। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की अलख जगाने का काम किया और जो संघर्ष चला उससे 1947 में हमें आजादी मिली।
मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने उद्बोधन में सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता पर नाट्य प्रस्तुति को याद कर अनगिनत लोगों के बलिदान को याद किया जिनका इतिहास में उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गुलाम रहनी के बाद भी हमारी मानसिक स्थिति पर कोई कब्जा नहीं कर सका। “कुछ बात है हमारी की हस्ती मिट्टी नहीं हमारी” हमारी सभ्यता संस्कृति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता, भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों के बहकावे/साजिशों का हिस्सा ना बने, अपनी ताकत को पहचाने। उन्होंने युवाओं से कहा कि भटकना नहीं है देश के सृजन और विकास में सामूहिक रूप से, अपनी ताकत का इस्तेमाल करना है और देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाना है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद झांसी-ललितपुर श्री अनुराग शर्मा ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रदान करते हुये कहा कि हमारे अनगिनत देशभक्तों तथा अमर बलदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके, अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। आजादी की सुरक्षा के लिए आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता को और सशक्त बनाने का दायित्व विशेष तौर पर युवाओं पर है। उन्होने कहा कि हम सभी को समस्त समुदायों के महापुरुषों ने एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं इंसानियत पर बल देने की शिक्षा दी है। इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर हमें उन महानुभावों के कार्यो को भी आदरपूर्वक स्मरण करना चाहिए, जिससे समाज में मानवता का महत्व बन सके। उन्होंने कहा कि मा0प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से आह्वान किया कि देश को मजबूत बनाने में अपना सहयोग करें।
समारोह में विवेकानंद इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जय अकादमी स्कूल एवं आर्य कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति के परिपूर्ण गीतों एवं नृत्य नाटिका तथा नृत्यों का प्रदर्शन किया।
समारोह में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम 05 लाख झण्डा निर्माण एवं “झाँसी लोगो” तैयार करने वाले गायत्री स्वयं सहायता समूह दुर्गापुर की सुश्री प्रतिभा डोंगरे को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों एवं 10 स्टार्टअप संचालकों को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा उपस्थित अतिथिगणों, लाभार्थियों एवं अन्य महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेविका/शिक्षाविद् डाॅ0 नीति शास्त्री द्वारा किया गया।
समारोह में मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, उपाध्यक्ष जेडीए श्री हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, सचिव जेडीए श्री गौरव शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डाॅ0 मनोज कुमार गौतम, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुनील कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्री शिखर श्रीवास्तव, आरटीओ श्री डी के शर्मा, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गौड़, श्री दिनेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
—————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित