• Fri. Oct 23rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

बसपा की मण्डल स्तरीय बैठक सम्पन्न

ByBKT News24

Oct 22, 2026

बसपा की मंडलीय स्तरीय बैठक सम्पन्न

झाँसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक होटल प्रकाश रीजेंसी में संपन्न की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी (बुंदेलखंड ) अखिलेश अंबेडकर लालाराम अहिरवार बलदेव प्रसाद वर्मा रहे । विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी झांसी मंडल रामबाबू चिरगईयां रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष झांसी बी डी फुले ने की। मुख्य अतिथि अखिलेश अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम जनमानस परेशान है 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर बहन जी के हाथों को मजबूत करना है। लालाराम अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को आम जनता ने देख लिया है अब जनता बहुजन समाज पार्टी की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। रामबाबू चिरगईयां ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में जो अराजकता का माहौल है जो युवा परेशान है व्यापारी परेशान है इससे अगर हमें मुक्ति चाहिए तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी होगी। इस मौके पर मुख्य मंडल संयोजक जयपाल सिंह मंडल प्रभारी मुन्ना पाली, धीरेंद्र चौधरी, मानवेंद्र पटेल, शैलेंद्र शिरोमणि, अनिरुद्ध चौधरी, बृजभूषण कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा, दीपक टिकरा, रघुनाथ अहिरवार,एडवोकेट संतोष राज वर्मा,पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर *सर्व सम्मति से* *जिला बामसेफ*झांसी *संयोजक के पद पर सुधा* *प्रशांत चौधरी नौ नंबर को* *नियुक्त किया गया*
बैठक का संचालन मंडल प्रभारी वाहिद हुसैन ने किया। आभार जिला महासचिव राकेश कुशवाहा ने सभी का व्यक्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष नफीस सानू भाई, बीके गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष मदनलाल अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र दत्त गौतम राजू, मंडल प्रभारी अमित वर्मा, पूर्व बुंदेलखंड संयोजक ओमप्रकाश सविता, झांसी विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर, बबीना विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल अहिरवार, मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, गरौठा विधानसभा अध्यक्ष अनिल सरदार, संजय श्रीवास, कन्हैयालाल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बालकृष्ण प्रजापति, संजय बाजपेई, नितिन दिक्षित, रामबाबू वाल्मीकि,अजय जाटव, अख्तर राईन, मनोज नांगल, रवि राजपूत, बृजपाल सिंह पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।